Insidious 6 Trailer Out :डर का लेवल पार! आत्माओं की एंट्री से कांप उठेगी इंसानों की दुनिया, ट्रेलर देख कांप उठेंगे आप

हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। Sony Pictures ने सिनेमा कॉन 2026 में अपनी सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म Insidious: Out of the Further का नया पोस्टर और पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार फिल्म में डर का स्तर पहले से कई गुना ज्यादा होने वाला है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘इंसिडियस 6’ 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म Insidious: The Red Door की सीक्वल है। अब तक इस सीरीज की पांचों फिल्मों ने मिलकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी जेम्मा नाम की एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार एमेलिया ईव निभा रही हैं। जेम्मा अपनी बेटी के साथ अपने बचपन के घर में रहती है। उसे अचानक ‘द फर्दर’ नाम की एक रहस्यमयी दुनिया में जाने की शक्ति मिल जाती है, जहां खोई हुई आत्माएं भटकती हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ वहां जा ही नहीं सकती, बल्कि वहां की बुरी आत्माओं और डीमन्स को असली दुनिया में भी ला सकती है।
जब इन बुरी शक्तियों को उसकी ताकत का पता चलता है, तो वे हमारी दुनिया में आने लगती हैं। यहीं से कहानी में डर और खौफ का नया स्तर शुरू होता है।
डायरेक्शन और स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन जैकब चेज ने किया है, जिन्होंने स्क्रिप्ट डेविड लेस्ली जॉनसन-मैकगोल्ड्रिक के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में लिन शाये अपने आइकॉनिक किरदार एलिस रेनियर के रूप में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा अमेलिया ईव, ब्रैंडन पेरिया (नोप), मेजी रिचर्डसन-सेलर्स, सैम स्प्रुएल और आइलैंड ऑस्टिन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन Blumhouse Productions, Screen Gems और Stage 6 Films के बैनर तले हुआ है।
ये भी पढ़ें: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट! केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ
‘इंसिडियस’ फ्रैंचाइजी का सफर
‘इंसिडियस’ सीरीज की शुरुआत 2010 में जेम्स वैन की फिल्म से हुई थी। इस फिल्म ने ‘द फर्दर’ और एस्ट्रल प्रोजेक्शन जैसे कॉन्सेप्ट को दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद ‘इंसिडियस: चैप्टर 2’, ‘चैप्टर 3’, ‘द लास्ट की’ और ‘द रेड डोर’ जैसी फिल्में आईं, जिन्होंने हॉरर जॉनर में अपनी खास पहचान बनाई।
इस बार क्या है नया?
‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ में कहानी और भी खतरनाक मोड़ लेती है। इस बार ‘द फर्दर’ सिर्फ सपनों या दूसरी दुनिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि असली दुनिया में घुसकर लोगों की जिंदगी को डरावना बना देगा। यह फिल्म न सिर्फ डराएगी, बल्कि इमोशनल और साइकोलॉजिकल हॉरर का नया अनुभव भी देगी।




















