INS Sumitra : भारतीय नौसेना का अरब सागर में दिखा शौर्य, 24 घंटे में 19 पाकिस्तानी नाविक का रेस्क्यू; समुद्री लुटेरों ने किया था किडनैप

INS Sumitra : भारतीय नौसेना का अरब सागर में दिखा शौर्य, 24 घंटे में 19 पाकिस्तानी नाविक का रेस्क्यू; समुद्री लुटेरों ने किया था किडनैप
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पराक्रम अरब सागर में एक बार फिर देखने को मिला। भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने अदन की खाड़ी में 24 घंटे में सोमाली समुद्री लुटेरों को करारा जवाब दिया और 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया है। जानकारी के मुताबिक, ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था।

सोमालिया के तट के पास चलाया अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने युद्धपोत INS Sumitra ने रविवार को पहले ईरान के जहाज FV Iran को अपहरण होने से बचाया। इसके बाद अरब सागर में ही स्पेशल ऑपरेशन चलाकर अल नईमी नाम के जहाज को सोमालिया के लुटेरों से बचाया। इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने हिस्सा लिया। यह घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर में हुई।

24 घंटे में दो जहाजों को छुड़ाया

भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा- दक्षिणी अरब सागर में 36 चालक दल (17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी) के साथ अपहृत मछली पकड़ने वाले दो जहाजों को 36 घंटे से भी कम समय में त्वरित, निरंतर और अथक प्रयासों से बचाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वास्ते सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। ये भी पढ़ें- गिरफ्तार हो सकते हैं झारखंड के सीएम! दिल्ली में हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ, जमीन घोटाला मामले में समन भेजा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts