Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में औद्योगिक क्रांति :सीएम डॉ. यादव ने 1059 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री की रखी नींव

गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अडाणी ग्रुप के प्रणव अडाणी की मौजूदगी में सीमेंट फैक्ट्री की नींव रखी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, अब यहां विकास की गंगा बह रही है।
सीएम डॉ. यादव ने 1059 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री की रखी नींव

गुना। गुना जिले के लिए रविवार का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला मुख्यालय के समीप ग्राम मावन में अडाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। करीब 1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले इस सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

130 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले को 130 करोड़ रुपए की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों की भी सौगात दी, जिसमें कई महत्वपूर्ण लोकार्पण और भूमि-पूजन शामिल थे। कार्यक्रम में अडाणी समूह के प्रणव अडाणी सहित अन्य मौजूद थे।  दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी यह क्षेत्र गोलियों की गूंज के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यहां विकास की गंगा बह रही है।  केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरे देश में विकास का भगवा झंडा लहरा रहा है।

ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 9400 करोड़ की सौगात, दक्षिण भारत साधने की कोशिश

मप्र में विकास धरातल पर उतर रहा है

अडाणी समूह के प्रणव अडाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मावन में स्थापित यह प्लांट गुना के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ा निवेश है।

500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार

32 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली इस यूनिट की उत्पादन क्षमता 2.2 मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी। इस परियोजना से लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही, इस उद्योग से शासन को प्रतिवर्ष लगभग 160 करोड़ रुपए के जीएसटी राजस्व की प्राप्ति होने की उम्मीद है, जो क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। 

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार का बड़ा ऐलान: भैरूंदा से 1763 करोड़ की सड़क परियोजना शुरू, विकास को मिली रफ्तार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts