Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौरी फोगाट 150 बालिकाओं को सिखा रहे कुश्ती के दांव-पेंच

कुश्ती कोच मुन्ना बोरासी लड़कियों को कर रहे हैं कुश्ती कला में निपुण्
Follow on Google News
इंदौरी फोगाट 150 बालिकाओं को सिखा रहे कुश्ती के दांव-पेंच
मंत शर्मा/इंदौर। रामनाथ गुरु व्यायामशाला कुश्ती केंद्र एवं बालिका शस्त्र कला व्यायाम शाला में इन दिनों एक दो नहीं बल्कि 150 बालिकाएं कुश्ती के दांव-पेंच सीख रही हैं। कोई धोबी पटका तो कोई कला जंग, यूरोपियन कला जंग, बेस पाल्तो, धोबी पटला और सामने थप्पी सीख रही। इन सभी को कुश्ती में कुशल करने का काम कर रहे हैं इंदौर के कुश्ती कोच मुन्ना बोरासी जो इंदौरी फोगाट के नाम से भी मशहूर हैं। इनकी शिक्षा में अबतक 170 से अधिक बालिकाएं रेसलर्स बना चुकी हैं, यही नहीं वे लड़कियों को शस्त्र कला भी सिखाते हैं। मुन्ना ने बताया कि बेटी नीलिमा ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को कुश्ती सिखाई है। नीलिमा ने 8 नेशनल खेले हैं। मेरे पिता अखाड़े में हमेशा कोच की भूमिका में रहते हैं और उसके बाद वह पिता की भूमिका में रहते हैं। हमारे पूरे परिवार में कुश्ती ही रची बसी है। मेरी माँ शस्त्र कला में महारत हासिल है। रेणुका बोरासी, रेसलर
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts