Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर Zoo में आए नए मेहमान, बाघिन सुंदरी ने तीन शावकों को दिया जन्म, देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर Zoo में आए नए मेहमान, बाघिन सुंदरी ने तीन शावकों को दिया जन्म, देखें VIDEO
इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में तीन शावकों ने जन्म लिया है। जन्म लेने के बाद तीनों शावकों को सुंदरी नामक बाघिन ने 3 दिन बाद अपनी गुफा से बाहर निकाला है। शावकों का जन्म सोमवार को होना बताया है। वहीं तीनों शावक अभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इसी के साथ इंदौर जू में अब बाघों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

महापौर ने शावकों को देखा

इधर, यह समाचार आने के बाद इंदौर प्राणी संग्रहालय में जाकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीनों शावकों को देखा है। बात की जाए अगर सुंदरी की तो लगातार एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कई शावकों को प्रदेश से बाहर भेजकर उनके बदले कई नए जानवरों को भी इंदौर लाया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1650759211691769858?t=3BBlwwnAr37t66UlHVxNGw&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) इंदौर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts