Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में महिला ने की आत्महत्या : तीसरी मंजिल के टावर से लगाई छलांग, पति से विवाद के बाद दी जान; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर में महिला ने की आत्महत्या : तीसरी मंजिल के टावर से लगाई छलांग, पति से विवाद के बाद दी जान; देखें VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने तीसरी मंजिल पर बने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप का है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोगों के समझाने पर भी नहीं मानी

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, घटना ग्रीन प्री-व्यू EWS क्वार्टर की है। मृतक महिला का नाम अंगूरी बाई (25) है। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात समाने आई है। पति से विवाद के बाद महिला छत पर चली गई और तीसरी मंजिल पर बने टावर पर चढ़ गई। लोगों ने यह देखकर उसे समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं मानी और नीचे छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि, पति और अन्य परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

क्या करता है पति

पुलिस के मुताबिक, अंगूरी बाई का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। घटना के समय महिला का 5 साल का बेटा, 3 साल की बेटी और सास भी घर पर मौजूद थे। घटना शनिवार (3 अगस्त) की बताई जा रही है। ये भी पढ़ें- Indore News : लोगों पर रौब जमाने के लिए पहले थाने में बनाई रील, जब पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगने लगे माफी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts