🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: यूनिवर्सल हॉस्पिटल की सोनोग्राफी मशीनें सील तो केयर CHL अस्पताल को नोटिस

CMHO के निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, कलेक्टर के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी टीम की कार्रवाई; स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों पर कसा शिकंजा।
Follow on Google News
यूनिवर्सल हॉस्पिटल की सोनोग्राफी मशीनें सील तो केयर CHL अस्पताल को नोटिस
फाइल फोटो

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में पाई गई अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कीम-54 स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर की सभी सोनोग्राफी मशीनों को सील कर दिया है। वहीं दूसरी ओर केयर CHL अस्पताल को विभिन्न विभागों में मिली कमियों के चलते लाइसेंस निरस्ती का एक माह का नोटिस जारी किया गया है।

और पढ़ें: ईरान पर ट्रंप की सख्त शर्तें! व्हाइट हाउस में मंथन के बाद भी फैसला नहीं, ट्रंप-ईरान डील पर बना सस्पेंस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में यूनिवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अस्पताल में डॉ. अर्पित जैन और डॉ. सचिन भटेले नामक अपंजीकृत चिकित्सक ईको से संबंधित कार्य कर रहे थे।

और पढ़ें: भोपाल: क्राइम थ्रिलर ‘ऑब्सेस’ की स्क्रीनिंग, ईशा सिंह की दमदार एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल

मामले की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर पीसीपीएनडीटी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना भटनागर और पीसीपीएनडीटी अधिकारी दीपमाला बमने शामिल थीं। जांच के बाद अस्पताल में मौजूद सभी सोनोग्राफी मशीनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।इसके साथ ही अस्पताल के पीसीपीएनडीटी प्रमाणपत्र के नवीनीकरण पर भी रोक लगा दी गई है। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर कार्रवाई पूरी की। कलेक्टर ने दोनों अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

और पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : पिता बोले- ट्विशा के अकाउंट में मौजूद 20 लाख रु. का लालच भी था विवाद की वजह

केयर CHL अस्पताल को भी नोटिस

इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केयर CHL अस्पताल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आकस्मिक विभाग, फार्मेसी, कार्डियक एवं न्यूरो सर्जरी ICU, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, मुख्य द्वार और बिल्डिंग मेंटेनेंस से जुड़े दस्तावेजों में विभिन्न प्रकार की कमियां और त्रुटियां पाई गईं। निरीक्षण दल की रिपोर्ट के आधार पर CMHO ने अस्पताल को लाइसेंस निरस्ती का एक माह का नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन से निर्धारित समय सीमा में जवाब मांगा गया है।

और पढ़ें: Monika Yadav : कौन हैं मोनिका यादव? धर्मेंद्र से तलाक के बाद मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से की शादी

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें: आंधी-बारिश का कहर : गोहद विधानसभा क्षेत्र के तीप गांवों में मकान ढहे, दो की मौत

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

icon

Latest Posts