Twisha Sharma Death Case : पिता बोले- ट्विशा के अकाउंट में मौजूद 20 लाख रु. का लालच भी था विवाद की वजह

ट्विशा शर्मा की अंत्येष्टि के बाद उसके पिता और भाई अस्थियां लेकर ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान मौजूद परिजन आंसू नहीं थाम सके। परिवार को उम्मीद है कि सीबीआई जांच में दोषियों को सजा मिलेगी और ट्विशा को इंसाफ। पीपुल्स समाचार से बातचीत में ट्विशा के पिता ने केस के विभिन्न् पहलुओं के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि ट्विशा के अकाउंट में 20 लाख रुपए भी विवाद की एक वजह थी।
पिता बोले- ट्विशा के अकाउंट में मौजूद 20 लाख रु. का लालच भी था विवाद की वजह
ट्विशा शर्मा और पिता नवनिधि शर्मा का फाइल फोटो

राजीव सोनी, भोपाल। देश के मीडिया की सुर्खियों छाया एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत पर कई अनसुलझे सवाल मौजूद हैं। ट्विशा की अंत्येष्टि के बाद उसके पिता, भाई और परिजन नोएडा लौट गए। शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के पहले ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा बड़े दुखी मन से कहते हैं कि मेरी बहादुर बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। शादी के समय उसके अकाउंट में मौजूद 20 लाख रुपए को लेकर भी कलह बढ़ी। ये पैसे वह शेयर में लगाती थी, जिसे उसका पति जॉइंट अकाउंट में ट्रांसफर करने का प्रेशर बना रहा था।

शरीर पर चोटों के निशान बड़े सवाल हैं

'पीपुल्स समाचार' से हुई चर्चा में नवनिधि शर्मा भरोसे के साथ कहते हैं कि सीबीआई सच्चाई का पता लगा लेगी,उसके शरीर पर चोटों के निशान बड़े सवाल हैं। मुझे अफसोस इस बात का है कि 15 मई को वह नोएडा आने वाली थी लेकिन 12 को यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में शादी के 2-3 महीने बाद ही बेटी की खुशियां काफूर हो गईं। शादी से पहले वह नोएडा में नौकरी करती थी। प्रस्तुत है चर्चा के मुख्य अंश...

सवाल : ट्विशा का नेचर कैसा था, क्या एडजस्ट नहीं हो पा रही थी?

जवाब : बेटी एडजस्ट करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। वह काफी समझदार और बहादुर थी। खुदकुशी कर ही नहीं सकती। आप सभी की आपत्ति के बाद अब मामला सीबीआई के सुपुर्द है। भोपाल और मीडिया ने भरपूर साथ दिया।सीबीआई से हमें पूरी उम्मीद है। सच्चाई सामने आ जाएगी। उसके शरीर पर चोटों के निशान असलियत सामने लाएंगे। हम न्याय मिलने तक संघर्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

सवाल : पहली बार विवाद की बात कब सामने आई?

जवाब : शादी के दो ढाई महीने बाद ही उसने बता दिया था। हम लोगों को लगने लगा कि ये लोग ठीक नहीं है।

सवाल : मामला सुलझाने ‍आपने कभी पहल नहीं की?

जवाब : एक बार में इसके लिए भोपाल आया था। पहले कभी-कभार विवाद होता था फिर फ्रिक्वेंसी बढ़ गई।

सवाल : शादी के 5-6 महीने बाद ही आपकी बेटी की जान चली गई, नई पीढ़ी को क्या संदेश देंगे?

जवाब : मेरा यही कहना है कि बेटा-बेटी के साथ परिवार और खानदान भी परख लें। कोई गलतफहमी में न रहें। शादी बचाने के लिए जान की बाजी न लगाएं। बेटियों का सम्मान जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: Monika Yadav : कौन हैं मोनिका यादव? धर्मेंद्र से तलाक के बाद मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से की शादी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts