Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में ट्रक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का सख्त रुख, पुलिस उपायुक्त को हटाया, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी एक्शन

इंदौर में ट्रक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का सख्त रुख, पुलिस उपायुक्त को हटाया, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी एक्शन

इंदौर। सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड पर हुई बेकाबू ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी चिंता व्यक्त की। मंगलवार को वे इंदौर पहुंचे और वर्मा व गीतांजलि हॉस्पिटल जाकर घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी। इस पीड़ा से वे रातभर परेशान रहे। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ खड़ी है। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों। 

आर्थिक सहायता का ऐलान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों और घायलों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और यह सुनिश्चित किया कि हर संभव सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों का पूरा इलाज सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

Twitter Post

जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित 

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है:

  • सुरेश सिंह – ACP
  • प्रेम सिंह – ASI (बिजासन प्रभारी)
  • चन्द्रेश मरावी – प्रभारी सूबेदार (सुपर कोरिडोर प्रभारी)
  • दीपक यादव – निरीक्षक (सुपर कोरिडोर से एरोड्रम प्रभारी)
  • ड्यूटी पर तैनात 4 कॉन्स्टेबल भी निलंबित कर दिए गए।

साथ ही, विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि आटो रिक्शा चालक पंकज यादव और अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सख्त जांच के आदेश

सीएम ने एसीएस होम को निर्देश दिए हैं कि पूरी घटना की विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए ठोस इंतजाम किए जाएं।

ये भी पढ़ें: इंदौर हादसे में तीसरी मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts