राजा रघुवंशी हत्याकांड : फैक्ट्री वर्कर राज, रैपिडो ड्राइवर विशाल और बेरोजगार आकाश; जानें आरोपियों की प्रोफाइल

इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब एक सुनियोजित साजिश में बदलता जा रहा है। इंदौर निवासी राजा की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है। मेघालय में हनीमून के बहाने ले जाकर राजा की हत्या कर दी गई। अब तक की पुलिस जांच में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस केस में पैसे, प्रेम और धोखे की एक खौफनाक कहानी सामने आई है।
हनीमून के बहाने मेघालय ले गई सोनम
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के चंद दिन बाद ही 20 मई को दोनों मेघालय हनीमून पर रवाना हो गए। वहां शिलांग और चेरापूंजी की यात्रा करते समय सोनम ने राजा की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला था, जबकि सोनम लापता थी।
गाजीपुर के ढाबे से मिली सोनम
9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर मेघालय पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया। सोनम ने पुलिस से कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है, लेकिन जांच में सामने आया कि वह पति की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता है।14 लाख में दी गई थी राजा की सुपारी
पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के जरिये राजा को मारने के लिए 14 लाख रुपए की सुपारी दी थी। राज ने अपने दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को इस काम में शामिल किया। सोनम ने उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि अगर पकड़े नहीं गए, तो राज की तरह वे भी उसके भाई की फैक्ट्री में नौकरी पा सकते हैं।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
राज कुशवाह – सोनम के पिता की दुकान में काम करता था, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सोनम से प्रेम संबंध थे। विशाल चौहान – रैपिडो बाइक चलाता है, राज का दोस्त है, ललितपुर का निवासी है। आकाश राजपूत – बेरोजगार है, इंदौर में रहता है, राज के मोहल्ले का ही रहने वाला। आनंद कुर्मी – बीना से गिरफ्तार हुआ, सागर जिले का निवासी है, सुपारी किलिंग में शामिल था। सोनम रघुवंशी – राजा की पत्नी, हत्या की मास्टरमाइंड, प्रेमी राज के लिए पति को मरवाया।राज की मां और बहन को नहीं था यकीन
राज कुशवाह की मां और बहनों का कहना है कि उनका बेटा ऐसा कभी नहीं कर सकता। उसकी बहन सुहानी ने बताया कि वह सोनम की सलामती के लिए रोज मंदिर में दुआ करता था और राजा की शव यात्रा में शामिल होकर फूट-फूटकर रोया था।राज को लोकेशन शेयर करती रही सोनम
सोनम लगातार राज को अपनी लोकेशन भेज रही थी। 22 मई को जब दंपती कामाख्या देवी के दर्शन को निकले थे, उसी समय चारों आरोपी उनका पीछा कर रहे थे। सोनम ने योजना के तहत राजा को शिलांग और चेरापूंजी की तरफ ले जाया, जबकि परिवार का दावा है कि उनका प्लान सिर्फ गुवाहाटी तक का था।











