इंदौर से अबूधाबी की पहली सीधी उड़ान कल से:मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से बुधवार से पहली बार अबूधाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने जा रही है। नई सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। वे टर्मिनल-1 पर आयोजित कार्यक्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन, एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मुंडन: कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से शारजाह के लिए सीधी उड़ान संचालित करती थी, लेकिन मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव और अमेरिका-ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण 28 फरवरी से यह सेवा बंद कर दी गई थी। कई बार दोबारा शुरू करने की घोषणा के बाद एयरलाइन ने शारजाह के स्थान पर अबूधाबी के लिए नई सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही इंदौर का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सीधा हवाई संपर्क फिर बहाल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन
सप्ताह में चार दिन मिलेगी सेवा
एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार संचालित होगी।
इंदौर-अबूधाबी (IX-247):
सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान शाम 7:50 बजे इंदौर से रवाना होकर यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 9:35 बजे अबूधाबी पहुंचेगी। रविवार को उड़ान एक घंटे देरी से संचालित होगी। यात्रा अवधि लगभग 3 घंटे 15 मिनट रहेगी।
अबूधाबी-इंदौर (IX-248):
सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 10:35 बजे रवाना होकर भारतीय समयानुसार देर रात 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी। रविवार को यह उड़ान भी एक घंटे देरी से संचालित होगी।
ये भी पढ़ें: India's Got Latent : सप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख का जुर्माना लगाया, रणवीर इलाहाबादिया को भी लगाई फटकार
मध्य-पूर्व तनाव से भविष्य पर नजर
नई उड़ान शुरू होने से पहले ही मध्य-पूर्व में फिर तनाव बढ़ने लगा है। क्षेत्रीय हालात बिगड़ने की स्थिति में इस सेवा के नियमित संचालन पर असर पड़ सकता है। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों से इंदौर-शारजाह उड़ान बंद करनी पड़ी थी। हालांकि फिलहाल एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि पहली उड़ान तय कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। आगे का संचालन क्षेत्र की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।












