NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मुंडन:कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया उग्र प्रदर्शन

परीक्षा की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, पांच छात्रों ने अपनाया अनोखा विरोध
कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
मुंडन करवाते हुए छात्र

इंदौर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पांच छात्रों ने विरोध दर्ज कराने के लिए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर ही अपना सिर मुंडवा लिया। छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

 

 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए।

 

कुछ देर तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर माहौल गर्म रहा। प्रदर्शन के चलते वहां पुलिस बल भी तैनात रहा। बाद में अधिकारियों ने छात्रों की मांग सुनने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts