इंदौर में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सीएम, मंत्री-विधायकों समेत हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Follow on Google News
इंदौर में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सीएम, मंत्री-विधायकों समेत हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर में बुधवार को राजवाड़ा से गांधी हॉल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हुई इस यात्रा में हल्की बारिश के बावजूद हजारों कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। शहर में ‘जय श्रीराम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बन गया।

    Twitter Post

    कलाकारों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति

    यात्रा शुरू होने से पहले कलाकारों ने बैंड और लेझिम की धुन पर देशभक्ति की झलक पेश की। डीजे पर लगातार राष्ट्रभक्ति के गीत बजते रहे, जिससे यात्रा में शामिल लोगों का जोश और बढ़ गया।

    ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता को समर्पित

    यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत निकाली गई थी, जो भारत की सेना को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित हुई। इसे ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता को समर्पित किया गया। हालांकि, सीएम के इंदौर आगमन में देरी के कारण यात्रा तय समय चार बजे की बजाय करीब डेढ़ घंटे बाद 5:30 बजे शुरू हो सकी।

    सीएम बोले- अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा

    यात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए दौर में प्रवेश कर चुका है। अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है।

    भाजपा नेताओं की बड़ी मौजूदगी

    यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हडिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार सहित कई वरिष्ठ नेता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

    Twitter Post

    यात्रा से पहले ट्रैफिक जाम, एंबुलेंस भी फंसीं

    यात्रा शुरू होने से पहले शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रीगल चौराहा पर 4-5 एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts