Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन,टंट्या भील प्रतिमा पर जुटी भीड़; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में इंदौर में हजारों विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। टंट्या भील प्रतिमा स्थल पर जुटे छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन को तेज करते हुए कई मांगें उठाईं। जानिए प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ और छात्रों ने क्या कहा।
टंट्या भील प्रतिमा पर जुटी भीड़; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध मेें इंदौर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इंदौर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में सोमवार को इंदौर के भंवरकुआं स्थित टंट्या भील प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एकत्र हुए। पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 21 दिनों से जारी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में छोत्रों सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर की घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग भी दोहराई। 

सुबह से जुटने लगे छात्र, एक हजार से ज्यादा पहुंचे प्रदर्शन स्थल

प्रदर्शन की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। अलग-अलग कॉलेजों और छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थी भंवरकुआं स्थित टंट्या भील प्रतिमा स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ ही समय में प्रदर्शनकारियों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई। छात्रों ने टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आदिवासी समाज के सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। 

'आंदोलन जारी रहेगा', अरुण बड़ौले का दावा

आंदोलन से जुड़े अरुण बड़ौले ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। उनका कहना था कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह बल प्रयोग किया गया, उससे देशभर के विद्यार्थियों में नाराजगी है। उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का अधिकार है और इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Breaking News

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग भी उठी

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। इसलिए जिम्मेदारी तय करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

प्रदर्शन से भंवरकुआं क्षेत्र में यातायात प्रभावित

बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठ गए, जिससे भंवरकुआं क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने बीच-बीच में वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता भी खुला रखा, जिससे पूरी तरह यातायात बाधित नहीं हुआ। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

CJP Protest: संसद मार्च के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, बोले- युवा नेताओं की सांसदों से मुलाकात तक जारी रहेगा अनशन

पेपर लीक के खिलाफ लगातार तेज हो रहा आंदोलन

इंदौर में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास से जुड़ा सवाल है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts