Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर - बेची थी दाल और लगा दिया चुना,होटल व्यवसायी को दी खराब दाल ,अब न दाल वापस न रुपये

Follow on Google News
इंदौर - बेची थी दाल और लगा दिया चुना,होटल व्यवसायी को दी खराब दाल ,अब न दाल वापस न रुपये
इंदौर। सियागंज स्थित एक बड़े अनाज व्यापारी ने खंडवा रोड के एक होटल व्यवसायी को खराब दाल भेज दी। ग्राहकों की शिकायत पर जब उसने दाल को खराब पाया तो व्याापारी को वापस भेज दी। लेकिन शेष 50 हजार रुपए लेने के बाद व्यापारी ने न दाल वापस दी और न पैसे। मामला तेजाजी नगर स्थित होटल स्कायलैंड रिजार्ट का है। भागीदार हिमांशु सोनी ने बताया कि उन्होंने सियागंज स्थित अश्विन कुमार एंड संस से दाल-चावल आदि खरीदते हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से दाल खराब आ रही थी। जब ग्राहकों की शिकायत आई तो हमने चैक किया जिसमें दाल खराब क्वालिटी की मिली। हमने दाल वापस भेज दी। इस पर व्यापारी की और से कहा गया कि जो बाकी 50 हजार रुपए हैं वो भी दे दो। हमने वो पैसा उन पर भरोसा करके दे दिया लेकिन पैसा लेने के बाद व्यापारी की नीयत बदल गई और उन्होंने न तो दाल वापस भेजी और दाल की कीमत करीब 50 हजार वापस किए। कई बार शिकायत करने के बाद भी व्यापारी फर्म के मैनेजर अर्जुन जोशी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मामले में कई बार संपर्क किया जहां से सिर्फ आश्वासन ही मिला।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts