Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : शूटिंग कोच मोहसिन खान की पिटाई का वीडियो वायरल, मोबाइल में अश्लील कंटेंट और कोडवर्ड में मिले लड़कियों के नंबर

Follow on Google News
इंदौर : शूटिंग कोच मोहसिन खान की पिटाई का वीडियो वायरल, मोबाइल में अश्लील कंटेंट और कोडवर्ड में मिले लड़कियों के नंबर
इंदौर। शूटिंग एकेडमी चलाने वाले कोच मोहसिन खान के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग आरोपी मोहसिन की बेल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पीड़ित युवतियों के परिजनों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जो उसके मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो और चैट देखने के बाद भड़क उठे।

मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो और चैट

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोहसिन खान का मोबाइल पुलिस से पहले पीड़िताओं के परिजनों और संगठनों के हाथ लग गया था। जब उन्होंने मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो चैटिंग देखी, तो उन्होंने मोहसिन को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

कोडवर्ड के जरिए अश्लील चैट

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, आरोपी के मोबाइल में 100 से अधिक युवतियों के नंबर मिले हैं। वह सभी से अलग-अलग कोडवर्ड के जरिए अश्लील बातचीत करता था। पुलिस अब मोबाइल की डिजिटल फॉरेंसिक जांच करा रही है।

पीड़िताओं के वीडियो के आधार पर हुई पहचान

शुरुआत तब हुई जब कुछ पीड़िताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो के आधार पर पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदार और हिंदू संगठन सक्रिय हुए और ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी तक पहुंचे, जहां से मोहसिन खान जुड़ा हुआ था। जब वहां पता चला कि वह अब एकेडमी नहीं आता, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और आखिरकार बुधवार को उसे पकड़ लिया।

चार FIR दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने अब तक मोहसिन खान के खिलाफ चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में गंभीर धारा 376 (रेप), 354 (छेड़छाड़), आईटी एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने अभी तक किसी भी पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

महिलाओं को देता था कोडवर्ड, बनाता था दबाव

जांच में सामने आया है कि मोहसिन खान छात्राओं को मानसिक दबाव में लेकर उनसे अश्लील वीडियो और फोटो मंगवाता था। उसके मोबाइल में युवतियों के नाम कोडवर्ड से सेव किए गए मिले हैं, जिससे वह पहचान छुपा सके। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ब्लैकमेलिंग या वीडियो लीक की धमकी देकर लड़कियों का शोषण करता था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts