Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदैर के SGSITS कॉलेज में हंगामा : छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद, एक दूसरे पर की पत्थरबाजी; शराब की बॉटल भी मारी, एक छात्र की हालत गंभीर

इंदैर के SGSITS कॉलेज में हंगामा : छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद, एक दूसरे पर की पत्थरबाजी; शराब की बॉटल भी मारी, एक छात्र की हालत गंभीर
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के SGSITS कॉलेज (श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) में आधी रात स्टूडेंट के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुई बात इतनी बड़ गई कि पत्थरबाजी के साथ शराब की बॉटल भी मारी गई। जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट आई है। पूरा विवाद सेकेंड ईयर और फोर्थ ईयर के छात्रों के बीच हुआ है। जानकारी मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस पहुंची और दोनों गुटों को शांत कराया। देखें VIDEO... indore sgsits conflict video between students

छात्र प्रियांशु राठौर के आंख में आई गंभीर चोट

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। कॉलेज के बाहर चाय की दुकान है। यहां इंजीनियरिंग के छात्रों के सेकेंड ईयर और फोर्थ ईयर के छात्रों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि, सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को पीट दिया। जिसमें सेकेंड ईयर के छात्र प्रियांशु राठौर की आंख में गंभीर चोट आ गई। घायल को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को देख भागे छात्र

यह मारपीट देर रात तक चलती रही, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस को देख आरोपी छात्र भाग गए। वहीं, पुलिस ने कुछ को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार, कॉलेज में इन दिनों प्रोग्राम चल रहा है। इसी वजह से छात्र एकत्रित हुए थे। विवाद के दौरान कॉलेज फैकल्टी भी मौजूद थी इसके बाबजूद भी स्टूडेंट्स एक दूसरे पर खुलेआम पत्थरबाजी कर रहे थे।

शराब के नशे में थे सभी स्टूडेंट

कॉलेज के एक स्टूडेंट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, कॉलेज में इन दिनों एक प्रोग्राम चल रहा है। सभी स्टूडेंट शराब के नशे में थे। यहां किसी की कोई रोक-टोक नहीं रहती है। पास में ही एक चाय की दुकान है। हम लोग वहीं चाय की दुकान पर जा रहे थे। वहां पहले से ही कुछ लोग खड़े थे, वे सभी सिगरेट पी रहे थे। जिसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। indore college conflict कहासुनी बढ़ते देख कुछ सीनियर छात्रों ने तुरंत जाकर अपने हॉस्टल में मौजूद दोस्तों को इस घटना की जानकारी दी। फिर हॉस्टल से कुछ छात्र निकले और विवाद बढ़ गया। जिसमें फिर 25 से 30 लड़के हॉस्टल से आए और मारपीट करने लगे। विवाद में पथराव और शराब की बोतल से भी मारपीट होने लगी। इसमें बीच बचाव के दौरान प्रियांशु के सिर पर शराब की बॉटल मार दी गई। उसकी आंख पर गंभीर चोट आई है। (इनपुट- हेमंत नागले)  ये भी पढ़ें - इंदौर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर के घर में घुसे डकैत, हथियारों की नोक पर दंपति को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटे
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts