PlayBreaking News

14 करोड़ के लोन घोटाले में बड़े खुलासे:लहसुन व्यापारी के साथ एक दर्जन लोग भी रडार पर

एक करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रिमांड के दौरान खुलासा, 7 संपत्तियों पर 28 फाइनेंस कंपनियों से लिया लोन; कई दस्तावेज जब्त
Follow on Google News
लहसुन व्यापारी के साथ एक दर्जन लोग भी रडार पर
फाइल फ़ोटो

इंदौर। संचार नगर स्थित जयश्री विला अपार्टमेंट निवासी वरिष्ठ नागरिक दिनेश कुमार दुलीचंद जैन (71) से एक करोड़ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार लहसुन-प्याज व्यापारी कपिल राजवल्लभ सोमानी से पूछताछ में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने सोमानी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में जांच का दायरा बढ़ाते हुए उसकी बैंक डिटेल और धोखाधड़ी से जुड़े करीब एक हजार दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में अब एक दर्जन से अधिक लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Weather Update : 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

रिमांड के दौरान सोमानी ने पहले हार्ट की बीमारी का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती होने का प्रयास किया। इलाज के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। स्वस्थ होने पर क्राइम ब्रांच ने दोबारा चार दिन का रिमांड लिया, जिसमें कई अहम खुलासे हुए। जांच अधिकारी थाना प्रभारी श्यामसिंह सोलंकी के अनुसार, बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच में बड़े वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध बना मौत की वजह: मां और भाई ने की बेटी की हत्या; तीन महीने बाद खुला ऑनर किलिंग का राज

फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री कर बेच दिया

जांच में सामने आया कि दिनेश जैन ने वाणी एन्क्लेव, निहालपुरा मंडी स्थित फ्लैट क्रमांक 301 और 303 कपिल सोमानी से खरीदे थे। इनमें से एक फ्लैट रूपाली दुबे और दूसरा सपना पति चंद्रेश अधिकारी के नाम था। सपना ने फ्लैट पर एसबीआई से लोन लिया था, लेकिन किश्तें जमा नहीं होने पर बैंक ने संपत्ति जब्त कर 45 लाख रुपये में नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आरोप है कि सपना, उसके देवर गौरव अधिकारी, कपिल सोमानी और रजिस्ट्रार कार्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से फ्लैट की रजिस्ट्री सोमानी के नाम कराई गई और बाद में उसे दिनेश जैन को बेच दिया गया।

ये भी पढ़ें: पार्वती नदी में बढ़ा पानी... बैरसिया-नरसिंहगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; एसडीएम ने जारी किए आदेश

इन लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में

जांच में सपना, गौरव अधिकारी, सौरभ मिश्रा, आकाश सावला, अमित व्यास, सोमानी का जीजा तथा रमेश भंगारवाला सहित करीब एक दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इनसे जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: फोन पर तेज आवाज बनी मौत की वजह: 10 दिन पहले हुआ था इलाके में ठेकेदार पर चाकू से हमला

7 संपत्तियों पर 28 फाइनेंस कंपनियों से लिया 14 करोड़ का लोन

क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया कि सोमानी ने फाइनेंस कंपनियों के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सात अलग-अलग संपत्तियों पर 28 फाइनेंस कंपनियों से करीब 14 करोड़ रुपये का लोन लिया। इनमें शुभम रेसीडेंसी, वाणी एन्क्लेव के फ्लैट, निपानिया स्थित कैलिफोर्निया पैराडाइज की संपत्ति, अनाज मंडी का गोदाम, सुदामा नगर का प्लॉट और गुलाब बाग का प्लॉट शामिल हैं। आरोप है कि कई संपत्तियों पर अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों से बार-बार ऋण लेकर वित्तीय धोखाधड़ी की गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का तोहफा! रक्षाबंधन पर खाते में आएंगे ₹2500, महिला समृद्धि योजना से हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद

डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन की भी जांच

पुलिस ने सोमानी के बैंक स्टेटमेंट भी हासिल कर लिए हैं। जांच में सामने आया है कि उसने करीब डेढ़ करोड़ रुपये विभिन्न लोगों को दिए हैं। अब उन सभी से पूछताछ की जाएगी। यदि उनकी भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts