फोन पर तेज आवाज बनी मौत की वजह:10 दिन पहले हुआ था इलाके में ठेकेदार पर चाकू से हमला

चाकू से हमले में घायल ठेकेदार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की धाराएं बढ़ाकर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।
10 दिन पहले हुआ था इलाके में ठेकेदार पर चाकू से हमला
सीसीटीवी में हुई थी घटना कैद इन्सेट में मृतक (शानु)

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में 10 दिन पूर्व ठेकेदार पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले मंगलवार सुबह घायल ठेकेदार शानू की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।  मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार किया था।  पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ समय बाद विवाद फिर भड़क गया।

 संबंधित खबर: फोन पर तेज आवाज बनी विवाद की वजह: दिनदहाड़े पड़ोसी पर चाकू से हमला

घर के बाहर दोबारा हुआ विवाद, चाकू से किए कई वार

पुलिस जांच के मुताबिक विवाद के बाद शानू, आरिफ बरकाती के घर के बाहर पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरिफ घर के भीतर गया और चाकू लेकर बाहर आया। इसके बाद उसने शानू पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में शानू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे निजी वाहन से बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इंदौर में पानी बना परेशानी की वजह: बदबूदार सप्लाई से पश्चिम क्षेत्र के रहवासी चिंतित

हत्या की धाराएं जोड़कर जांच तेज

ठेकेदार की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts