PlayBreaking News

अमेरिका ने 250 साल के लिए दफनाया टाइम कैप्सूल...Iphone, व्हेल की हड्डियां सहित कई चीजें शामिल, जानें क्यों लिया ये फैसला

एक खास शीशी में सिंथेटिक DNA रखा गया है, जिसमें लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस के ऐतिहासिक दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी सुरक्षित की गई है। इसमें थॉमस जेफरसन के 'डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' का प्रारूप, अब्राहम लिंकन के हाथ की 3D रेंडरिंग और कई दुर्लभ रिकॉर्ड भी शामिल हैं।
Follow on Google News
Iphone, व्हेल की हड्डियां सहित कई चीजें शामिल, जानें क्यों लिया ये फैसला
टाइम कैप्सूल में आईफोन 17 प्रो, व्हेल की हड्डियां जैसी कई चीजें है

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर इतिहास और वर्तमान को भविष्य तक पहुंचाने की अनोखी पहल करने जा रहा है। 4 जुलाई को 408 किलोग्राम वजनी एक विशाल टाइम कैप्सूल फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में जमीन के नीचे दफनाया गया।

 इसे 250 साल बाद यानी वर्ष 2276 में खोला जाएगा। इसकी जानकारी नेशनल पार्क सर्विस के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे आसानी से खोज सकें।

क्या-क्या रखा गया है कैप्सूल में?

इस Time Capsule में अमेरिका के 50 राज्यों और आम लोगों की ओर से चुनी गई कई यादगार चीजें रखी गई हैं। इनमें iPhone 17 Pro Max, कोका-कोला की कांच की बोतल, Claude AI की भविष्यवाणियों का दस्तावेज, व्हेल की हड्डी, दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत, राइट बंधुओं के विमान का कपड़ा और 2026 रोज परेड में इस्तेमाल किया गया अमेरिकी झंडा शामिल है।

यह भी पढ़ें: Terrorist Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 लापता

खास शीसी में DNA भी रखा गया

इसके अलावा एक खास शीशी में सिंथेटिक DNA रखा गया है, जिसमें लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस के ऐतिहासिक दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी सुरक्षित की गई है। इसमें थॉमस जेफरसन के 'डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' का प्रारूप, अब्राहम लिंकन के हाथ की 3D रेंडरिंग और कई दुर्लभ रिकॉर्ड भी शामिल हैं।

वैज्ञानिकों ने क्या कहा...

टाइम कैप्सूल को बनाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि कभी इस टाइम कैप्सूल तक पानी पहुंच जाता है, तो इसका मतलब होगा कि फिलाडेल्फिया शहर करीब 6 फीट तक जलमग्न हो चुका है। ऐसी स्थिति में चिंता सिर्फ कैप्सूल की नहीं होगी, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर प्राकृतिक आपदा का संकेत मानी जाएगी।

250 साल कैसे सुरक्षित रहेगी कैप्सूल?

इस कैप्सूल को पूरी तरह स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है और इसे इंडियम धातु की विशेष सील से बंद किया गया है, जिससे हवा और पानी अंदर नहीं जा सकेगा। इसके ऊपर करीब 500 किलो का स्टील बेल जार लगाया जाएगा, जो भूजल और नमी से अतिरिक्त सुरक्षा देगा। वैज्ञानिकों ने कैप्सूल के भीतर 35% नमी का स्तर बनाए रखा है। उनका कहना है कि ज्यादा नमी से कागज खराब हो सकते हैं, जबकि बिल्कुल सूखा वातावरण कुछ वस्तुओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

Breaking News

क्या भारत में भी दफनाया गया था टाइम कैप्सूल?

भारत में भी 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आजादी की 25वीं वर्षगांठ पर लाल किले में 'काल पत्र' नाम का टाइम कैप्सूल दफन कराया था। इसे 1,000 साल बाद खोलने की योजना थी, लेकिन राजनीतिक विवाद के बाद 1977 में जनता पार्टी सरकार ने इसे जमीन से निकलवा लिया। आज तक यह सार्वजनिक नहीं हो सका कि उस कैप्सूल में क्या-क्या रखा गया था।

समझिए टाइम कैप्सूल की खास बातें

टाइम कैप्सूल क्या होता है?

यह एक मजबूत कंटेनर होता है, जिसमें किसी दौर की चीजें सुरक्षित रखी जाती हैं, ताकि भविष्य की पीढ़ियां उस समय की तकनीक, संस्कृति और जीवनशैली को समझ सकें।

250 साल तक कैसे रहेगा सुरक्षित?

स्टेनलेस स्टील, इंडियम सील और दोहरी सुरक्षा वाली स्टील संरचना इसे हवा, पानी, जंग और मौसम के असर से बचाएगी।

सिंथेटिक DNA क्यों रखा गया?

इसमें अमेरिका के ऐतिहासिक दस्तावेजों की डिजिटल जानकारी एनकोड की गई है, ताकि सदियों बाद भी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रहें।

AI और iPhone क्यों शामिल किए गए?

इनका उद्देश्य यह दिखाना है कि वर्ष 2026 में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस स्तर तक पहुंच चुकी थी।

2276 में कौन खोलेगा?

कैप्सूल को खोलने की जिम्मेदारी भविष्य की पीढ़ियों की होगी। इसकी सटीक लोकेशन और रिकॉर्ड अभी से आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज कर दिए गए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts