PlayBreaking News

ट्विशा शर्मा केस में CBI को कोर्ट से बड़ी राहत:लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल देने का आदेश

हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में सीबीआई को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह के वॉइस सैंपल लेने और लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के इस फैसले को जांच की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Follow on Google News
लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल देने का आदेश
ट्विशा शर्मा केस में CBI को कोर्ट से बड़ी जीत

भोपाल। ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने जांच एजेंसी की अहम मांगों को स्वीकार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। वहीं आरोपियों की ओर से दायर कई अर्जियों को भी अदालत ने खारिज कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

सीबीआई की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर

विशेष सीबीआई अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) शोभना भालावे ने जांच एजेंसी की उस अर्जी को मंजूरी दे दी, जिसमें आरोपी पक्ष के वॉइस सैंपल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की अनुमति मांगी गई थी। अदालत के आदेश के बाद अब जांच एजेंसी इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बाघों के शिकारी बेनकाब: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में खाल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

समर्थ सिंह को देना होगा लैपटॉप का पासवर्ड

अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी समर्थ सिंह को अपना लैपटॉप पासवर्ड सीबीआई को उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को अपनी आवाज के नमूने भी जांच एजेंसी को देने होंगे। सीबीआई का मानना है कि इन डिजिटल और ऑडियो साक्ष्यों से मामले की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी और जांच को नई दिशा मिल सकती है।

Breaking News

पूर्व जिला जज की आपत्ति कोर्ट ने की खारिज

सुनवाई के दौरान पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने वॉइस सैंपल देने की मांग पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि सीबीआई पहले यह बताए कि वॉइस सैंपल की जरूरत क्यों है और इसका आधार क्या है। हालांकि अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और जांच एजेंसी की मांग को उचित मानते हुए परमिशन दे दी। 

ये भी पढ़ें: Terrorist Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 लापता

'आवास पर चोरी अलग मामला है' 

कोर्ट ने आरोपियों की ओर से दायर उन अर्जियों को भी खारिज कर दिया, जिनमें दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीएफएसएल रिपोर्ट और मृतका ट्विशा शर्मा से जुड़े वित्तीय दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके अलावा गिरिबाला सिंह ने अपने आवास पर कथित चोरी के मामले को भी इस केस से जोड़ने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इसे अलग मामला बताते हुए स्वीकार नहीं किया।

14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई तय की है। इस दिन सीबीआई अपनी अंतिम स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी। वहीं मृतका के परिजनों द्वारा दायर आवेदनों पर भारत सरकार और एम्स दिल्ली को भी अपना जवाब दाखिल करना होगा। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में जांच की प्रगति को लेकर अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts