PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today :सोना ₹1,442 और चांदी ₹4,408 सस्ती, जून से अब तक कीमतों में बड़ी नरमी

सोना-चांदी के दाम में 7 जुलाई को बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 24 कैरेट सोना ₹1,442 और चांदी ₹4,408 सस्ती हुई। जानें ताजा भाव, गिरावट की वजह और खरीदारी से पहले जरूरी बातें।
Follow on Google News
सोना ₹1,442 और चांदी ₹4,408 सस्ती, जून से अब तक कीमतों में बड़ी नरमी
सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है, जहाँ सोना ₹1,442 और चांदी ₹4,408 सस्ता हुआ है।

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार (7 जुलाई) को दोनों की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,442 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, चांदी 4,408 रुपए प्रति किलो टूटकर 2.29 लाख रुपए पर पहुंच गई।

आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,442 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए रह गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 4,408 रुपए की गिरावट के बाद 2.29 लाख रुपए पर आ गई है।

जून से अब तक बड़ी गिरावट

बीते महीने यानी जून में भी सोना और चांदी दोनों में लगातार कमजोरी देखने को मिली। इस दौरान सोना करीब 15 हजार रुपए और चांदी लगभग 38 हजार रुपए तक सस्ती हुई। इससे खरीदारों को राहत मिली, जबकि ऊंचे दाम पर निवेश करने वालों के लिए यह गिरावट अहम मानी जा रही है।

Breaking News

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे पहुंचे दाम

31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है और अब तक सोना करीब 32 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को इसका भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। 29 जनवरी को यह बढ़कर 3.86 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद लगातार गिरावट के चलते चांदी करीब 1.57 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

गिरावट की ये हैं प्रमुख वजहें

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तनाव कम हुआ है। इससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी से निवेशकों का रुझान घटा है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती, रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली और गोल्ड-सिल्वर ETF में बिकवाली ने भी कीमतों पर दबाव बनाया है।

ये भी पढ़ें: 26 साल बाद तेल बाजार में बदलाव! सऊदी अरब ने घटाए क्रूड के दाम, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित आभूषण ही लें और खरीदारी से पहले IBJA जैसे विश्वसनीय स्रोतों से उस दिन का भाव जरूर जांच लें। वहीं, चांदी की शुद्धता की पहचान मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और कपड़े से रगड़कर भी की जा सकती है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts