PlayBreaking News

दिल्ली सरकार का तोहफा!रक्षाबंधन पर खाते में आएंगे ₹2500, महिला समृद्धि योजना से हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद

दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना को रक्षाबंधन के मौके पर शुरू करने की तैयारी में है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 20 से 22 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
Follow on Google News
रक्षाबंधन पर खाते में आएंगे ₹2500, महिला समृद्धि योजना से हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, महिला समृद्धि योजना होगी शुरू।

नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। योजना की शुरुआत 28 अगस्त को होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुभारंभ कर सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार है और पात्रता से जुड़े नियम भी तय किए जा चुके हैं।

शुरू होगी महिलाओं के लिए खास योजना

दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महिला समृद्धि योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 5110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अनुमान है कि दिल्ली की करीब 20 से 22 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं।

कौन महिलाएं ले सकेंगी योजना का लाभ?

महिला समृद्धि योजना का फायदा दिल्ली में रहने वाली उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं। योजना के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय सीमा भी तय की गई है। जिन परिवारों की सालाना आय करीब 2.50 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होगी, वे इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का फायदा

सरकार ने योजना में कुछ श्रेणियों को बाहर रखा है। Government Job करने वाली महिलाएं, इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं, सरकारी पेंशन लेने वाली महिलाएं और चार पहिया वाहन रखने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

आवेदन के लिए जरूरी होगी ये जानकारी

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान महिलाओं को आधार नंबर, नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, माता-पिता का नाम और वैवाहिक स्थिति जैसी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा दिल्ली में रहने की अवधि, आधार से जुड़ा बैंक खाता और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी जमा करना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार

दिल्ली सरकार ने योजना को शुरू करने से पहले जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जा चुका है और पात्रता के नियम भी तय कर दिए गए हैं। CM Rekha Gupta पहले ही कह चुकी हैं कि सरकार योजना को जल्दबाजी में लागू नहीं करना चाहती।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश

सरकार का कहना है कि महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता से महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और दूसरी जरूरी जरूरतों में मदद ले सकेंगी। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts