इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद : पुलिस कर्मचारी से लूटा फोन और पैसे, एरोड्रम थाना क्षेत्र में आरएपीटीसी में हैं प्रधान आरक्षक

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। यहां आम नागरिक के अलावा अब पुलिसकर्मी भी लूट का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पुलिस कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। वे एरोड्रम थाना क्षेत्र में आरएपीटीसी में प्रधान आरक्षक हैं। बदमाश उनसे मोबाइल फोन और उनकी जेब में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




















