Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

15 करोड़ के लोन का झांसा, सड़क ठेकेदार से 1.45 करोड़ की साइबर ठगी

15 करोड़ के कमर्शियल लोन का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी और ब्याज के नाम पर वसूली रकम; चेन्नई बुलाकर जीता भरोसा, अब पुलिस खंगाल रही अंतरराज्यीय नेटवर्क
15 करोड़ के लोन का झांसा, सड़क ठेकेदार से 1.45 करोड़ की साइबर ठगी
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। कारोबार बढ़ाने के लिए 15 करोड़ रुपये का कमर्शियल लोन लेने की कोशिश एक सड़क ठेकेदार को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने खुद को प्रतिष्ठित वित्तीय कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर ऐसा जाल बिछाया कि पीड़ित से अलग-अलग मदों के नाम पर 1 करोड़ 45 लाख रुपये वसूल लिए। रकम लेने के बाद न तो लोन मिला और न ही पैसे वापस किए गए। मामले की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि यह एक अंतरराज्यीय हाई-प्रोफाइल गिरोह है, जिसके तार कई प्रभावशाली लोगों तक जुड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के नाम पर 77 लाख की साइबर ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार.

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार पीड़ित पीयूष गुर्जर सड़क निर्माण का व्यवसाय करते हैं। कारोबार विस्तार के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये के ऋण की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर लोन उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की जानकारी तलाशनी शुरू की। इसी दौरान उनका संपर्क खुद को डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) बताने वाले कुछ लोगों से हुआ।

ये भी पढ़ें: RCM के नाम पर साइबर ठगी : कमीशन दिलाने का झांसा देकर खाते से ₹31,263 उड़ाए, लिंक क्लिक करते ही लगा चूना

आरोपियों  ने खुद को 'पेंसी फिनवेस्ट' और 'कोर्सा फाइनेंस' जैसी वित्तीय कंपनियों का प्रतिनिधि बताते हुए पीयूष को 15 करोड़ रुपये तक का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया। विश्वास जीतने के लिए उन्हें चेन्नई स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां बाकायदा बैठक कराई गई और कंपनी का सेटअप भी दिखाया गया।

ये भी पढ़ें: Paytm अपडेट करने पर झांसे में फंसा कारोबारी: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए करीब चार लाख

इसके बाद आरोपियों  ने लोन प्रक्रिया के नाम पर अग्रिम ब्याज, प्रोसेसिंग फीस, सर्विस चार्ज, सिक्योरिटी डिपॉजिट, निरीक्षण शुल्क सहित विभिन्न मदों के नाम पर किस्तों में 1.45 करोड़ रुपये चेन्नई और हैदराबाद के अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए। जांच में सामने आया कि खातों में रकम पहुंचते ही उसे तुरंत निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: सीहोर: यूट्यूब रील से शुरू हुआ 41.60 लाख की साइबर ठगी का खेल, फर्जी इन्वेस्टमेंट एप ने LIC अधिकारी को फंसाया

ठग लगातार पीड़ित को भरोसा दिलाते रहे कि लोन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और डिमांड ड्राफ्ट (DD) तैयार हो चुका है। बैंक से पुष्टि होने जैसी बातें कहकर वे उसे आश्वस्त करते रहे। लेकिन पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों  ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क समाप्त कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उड़ाए 45 लाख: साइबर ठग अहमदाबाद से गिरफ्तार

एक और कारोबारी को बना चुके हैं शिकार

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने पहले एक अन्य कारोबारी के साथ भी इसी तरह 10 करोड़ रुपये की ठगी की थी। उस मामले में अधिवक्ता रोहित जैन ने न्यायालय के माध्यम से पीड़ित की राशि वापस दिलवाई थी। इसके बाद पीयूष गुर्जर सामने आए और उन्होंने भी इसी गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।अधिवक्ता रोहित जैन के अनुसार शिकायत में शब्बीर अहमद, अय्यर स्वामी सेट्टी और अब्दुल मुनीर शेख सहित कई संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि विश्वास कायम करने के लिए गिरोह पीड़ितों की मुलाकात दक्षिण भारत के कुछ अभिनेता और नेताओं से भी कराता था।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts