Paytm अपडेट करने पर झांसे में फंसा कारोबारी:साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए करीब चार लाख

Follow on Google News
साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए करीब चार लाख
प्रतीकात्मक चित्र

ये भी पढ़ें: 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उड़ाए 45 लाख: साइबर ठग अहमदाबाद से गिरफ्तार

इंदौर। शहर में साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस बार जालसाजों ने एक फल कारोबारी को Paytm अकाउंट सस्पेंड होने का फर्जी संदेश भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और तीन दिन में उसके बैंक खाते से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सराफा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विंध्याचल नगर निवासी कल्पेश जैन, जिनका हुकमचंद मार्ग (इतवारिया) क्षेत्र में फल का कारोबार है, के मोबाइल पर 2 जून को Paytm सस्पेंड होने और उसे अपडेट करने का नोटिफिकेशन आया। अकाउंट चालू करने के लिए जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, मोबाइल अचानक बंद होकर दोबारा चालू हो गया। इसके बाद Paytm एप काम करना बंद कर गया, जबकि अन्य एप सामान्य रूप से चलते रहे।

ये भी पढ़ें: "पत्नी छोड़कर चली गई" कहने पर भड़का नशेड़ी बेटा: मां को पीट-पीटकर मार डाला

तीन दिन बाद जब कल्पेश ने भुगतान करने का प्रयास किया तो खाते में बैलेंस नहीं मिला। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जानकारी लेने पर पता चला कि 2 से 5 जून के बीच उनके खाते से अलग-अलग खातों में चार ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद सराफा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर किया था कॉल: 5 रुपए ट्रांसफर करते ही दवा व्यापारी के खातों से गायब हुए 1.08 लाख रूपए

नौकरी और बैंक अधिकारी बनकर भी ठगी

एक अन्य मामले में स्वास्थ्य नगर निवासी कार्तिक शर्मा को नौकरी और वर्दी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 17 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर हीरानगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक: पुलिस ने IMEI ब्लॉक कर काट दी ठगी की 'लाइफलाइन'

वहीं जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के श्याम नगर, माणिकबाग निवासी यासेर मोहम्मद को ठग ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताकर कॉल किया। स्वास्थ्य बीमा की किस्त जमा कराने का बहाना बनाकर क्रेडिट कार्ड के अंतिम चार अंक हासिल किए और कुछ ही देर में खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगी: प्रदेश के कई शहरों में बढ़े मामले, डेटा लीक पर उठे सवाल

इसके अलावा नया बसेरा निवासी पंकज विश्वकर्मा भी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से सुपर मनी एप के माध्यम से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की जांच जारी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts