Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां मोबाइल देख रही थी, चलती ट्रेन से गिरी डेढ़ साल की बच्ची; यात्रियों ने चेन खींचकर बचाया

मां को पता ही नहीं चला कि उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी कब उठकर ट्रेन की खिड़की तक पहुंच गई। कुछ ही पल बाद बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर चुकी थी, लेकिन समय रहते ट्रेन रुकने और यात्रियों के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई।
मां मोबाइल देख रही थी, चलती ट्रेन से गिरी डेढ़ साल की बच्ची; यात्रियों ने चेन खींचकर बचाया
मां मोबाइल देख रही थी, चलती ट्रेन से गिरी डेढ़ साल की बच्ची

जबलपुर। घटना 15 सितंबर को कटनी-जबलपुर रेलखंड पर पवन एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन कटनी स्टेशन से निकलने के बाद करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी बच्ची इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिर गई और करीब 8 फीट नीचे नुकीली गिट्टियों के बीच घायल हालत में मिली। यात्रियों ने तत्काल चेन खींचकर ट्रेन रोकी और ट्रैक की ओर दौड़कर बच्ची को उठाया। उसके सिर, पीठ, हाथ-पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद जबलपुर में आरपीएफ और कमर्शियल विभाग की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

लोअर बर्थ पर लिटाकर मोबाइल देख रही थी मां

26 वर्षीय संजीदा खातून मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं और उनके पति मुंबई में नौकरी करते हैं। संजीदा अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई जा रही थीं और बच्ची को लोअर बर्थ पर अपने पास लिटाकर मोबाइल देख रही थीं।

ये भी पढ़ें: कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती महिला को बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा अस्पताल; बीच रास्ते नवजात ने तोड़ा दम

इमरजेंसी खिड़की तक पहुंची मासूम

इसी दौरान बच्ची उठी और इमरजेंसी खिड़की के पास पहुंच गई। उसने खिड़की में लगी रॉड पकड़कर खड़े होने की कोशिश की, तभी ट्रेन के झटके से उसका संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की से बाहर जा गिरी। कुछ देर बाद मां की नजर बच्ची पर गई तो वह बर्थ पर नहीं थी और अचानक बच्ची के गायब होने से मां बेहोश हो गईं।

यात्रियों ने चेन खींचकर बच्ची को खोजा

यात्रियों ने खिड़की से बाहर गिरने की आशंका जताई और तत्काल चेन खींची गई। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरे और ट्रैक के किनारे बच्ची को तलाशने लगे, जहां वह करीब 8 फीट नीचे गिट्टियों के बीच घायल मिली।

Breaking News

इमरजेंसी खिड़की की सुरक्षा पर उठे सवाल

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। यात्रियों ने उसे उठाकर ट्रेन तक पहुंचाया। घटना के बाद यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और कहा कि सामान्य खिड़की की तुलना में इस खिड़की में रॉड कम होने से गैप ज्यादा था, इसी गैप से बच्ची बाहर निकल गई।

जबलपुर में अस्पताल पहुंचाया गया

पवन एक्सप्रेस के जबलपुर पहुंचने पर आरपीएफ और कमर्शियल विभाग की टीम ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, क्योंकि बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी।

ये भी पढ़ें: युवा संवाद में सामने आया सीहोर के युवाओं का विजन, रोजगार से डिजिटल सुविधाओं तक पूछे सवाल

मां-बेटी को दूसरी ट्रेन से मुंबई भेजा

जबलपुर केआरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि जबलपुर में उनका कोई परिचित नहीं है और वह बेटी का आगे का इलाज मुंबई में कराना चाहती हैं। इसके बाद रेल प्रबंधन ने मां-बेटी को दूसरी ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts