Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : रेस्टोरेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार, परिवार को भी कोसा

इंदौर : रेस्टोरेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार, परिवार को भी कोसा

इंदौर। तेजाजी नगर क्षेत्र में एक निजी रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने प्रेम प्रसंग में धोखा और पारिवारिक तनाव का जिक्र किया है। घटना शनिवार रात की है, जब उसका दोस्त काम पर गया हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में प्रेमिका का जिक्र

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रद्युम्न (25) पुत्र कुंवर चंद परदेशी के रूप में हुई है, जो तेजाजी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। प्रद्युम्न एक निजी रेस्टोरेंट में मैनेजर था और उसने इंदौर के एक कॉलेज से एमबीए किया था। वह पिछले पांच वर्षों से इंदौर में रह रहा था और अपने दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें श्रुति नाम की लड़की का उल्लेख किया गया है। प्रद्युम्न ने लिखा, "10 साल से प्यार किया और अब कह रही है कि छोड़ दो, इसलिए मैं मर रहा हूं।" पुलिस को शक है कि आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ी कोई गहरी वजह हो सकती है।

परिवार पर भी जताया गुस्सा

सुसाइड नोट में प्रद्युम्न ने अपने माता-पिता को भी कठोर शब्दों में याद किया। उसने लिखा, "मुझे जान देने के बाद तुम्हें भी मरना पड़ेगा, क्योंकि तुमने मुझे बहुत परेशान किया है।" इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह केवल प्रेम संबंधों को लेकर ही नहीं, बल्कि पारिवारिक तनाव से भी परेशान था।

दोस्तों ने बताई प्रद्युम्न की स्थिति

मृतक के दोस्तों के अनुसार, वह मूल रूप से छपरा (सनावद के पास) का रहने वाला था और उसके पिता किसान हैं। परिवार में मां और एक छोटा भाई भी है। वह इंदौर में पढ़ाई के बाद रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा था। दोस्तों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग के अलावा अन्य संभावित कारणों को भी खंगाल रही है। ये भी पढ़ें- संभल की जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, दिल्ली से पहुंचे पेशेवर कारीगर
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts