"ऑपरेशन सिक्रेट मिडनाइट":45 मिनट में दो युवक पुलिस के जाल में फंसे

इंदौर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार रात रीजनल पार्क में गुप्त स्टिंग ऑपरेशन चलाकर दो मनचलों को रंगे हाथों पकड़ लिया। “ऑपरेशन सिक्रेट मिडनाइट” और “ऑपरेशन मजनू” के तहत हुई इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में मैदान में उतारा गया था।
और पढ़ें: टेंट हाउस गोदामों में भीषण आग: कई गोदाम चपेट में; लाखों के नुकसान की आशंका
महिला पुलिस सिविल ड्रेस में शामिल
संतोष कुमार सिंह और मयंक अवस्थी के निर्देश पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जोन-1 पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
दो महिला आरक्षकों को सादे कपड़ों में भेजा
रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच रीजनल पार्क के आसपास दो महिला आरक्षकों को आम युवतियों की तरह सादे कपड़ों में भेजा गया। उनके पीछे पुलिस की बैकअप टीम भी तैनात रही।
और पढ़ें: हॉस्टल में उत्पात करने वाले छात्रों पर सख्ती: 25 हजार जुर्माना और रिजल्ट रोकने की तैयारी
महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ अभियान
पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई थी कि आरोपियों को भनक तक नहीं लगी कि जिन युवतियों पर वे फब्तियां कस रहे हैं, वे महिला पुलिसकर्मी हैं। महज 45 मिनट के भीतर दोनों आरोपी पुलिस के जाल में फंस गए।












