Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेंट हाउस गोदामों में भीषण आग:कई गोदाम चपेट में; लाखों के नुकसान की आशंका

इंदौर के खजराना क्षेत्र स्थित कर्बला इलाके में टेंट हाउस के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने आसपास के कई गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कई गोदाम चपेट में; लाखों के नुकसान की आशंका

इंदौर - खजराना थाना क्षेत्र के कर्बला इलाके में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। घटना अलसुबह 6 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के कई गोदाम इसकी चपेट में आ गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। गोदामों में बड़ी मात्रा में टेंट सामग्री और ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

वहीं खजराना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts