Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती... फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती... फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पीड़िता की दोस्ती 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दीपक पटेल नामक व्यक्ति से हुई थी। इसी दौरान दीपक पटेल ने पीड़िता को बताया कि वह पुलिस में है। इसके साथ ही उसने वर्दी पहन एक फोटो भी पीड़िता को भेजा था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत होने लगी।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

आरोपी युवक ने युवती को आश्वासन दिया कि वह उससे जल्द ही शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसे थाना क्षेत्र में ही स्थित एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो वह अपनी बात से मुकर गया और बातचीत करना भी बंद कर दी।

परिजन की वर्दी पहन युवती से की दोस्ती

पीड़िता ने पूरे मामले की मल्हारगंज पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, दीपक पटेल के परिजन पुलिस में हैं और उनकी वर्दी पहन कर उसने पीड़िता को फोटो भेजा था। ये भी पढ़ें- नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, जावरा में ब्राउन शुगर और इंदौर में 11 किलो गांजा बरामद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts