Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंदिर जा रही महिला को बनाया निशाना, तीन बदमाशों ने झपटी सोने की चेन; पीछा करने वालों को हथियार दिखाकर भागे

राजमोहल्ला में सुबह-सुबह वारदात, एमओजी लाइन की ओर फरार हुए आरोपी; दो थाना क्षेत्रों की पुलिस जांच में जुटी
Follow on Google News
मंदिर जा रही महिला को बनाया निशाना, तीन बदमाशों ने झपटी सोने की चेन; पीछा करने वालों को हथियार दिखाकर भागे
फरियादी इंदिरा जैन,

इंदौर। राजमोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमका दिया और मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा दावा: 'मैं बेगुनाह हूं, मुझे फंसाया गया'...

मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार फरियादी इंदिरा जैन, राजमोहल्ला क्षेत्र की निवासी हैं। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह वैष्णव स्कूल के सामने स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और तीनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: MGM में मेंटेनेंस घोटाला ! पांच अस्पताल अधीक्षकों को नोटिस, चार कर्मचारी हटाए

पीछा करने वालों को हथियार दिखाकर धमकाया

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत बदमाशों के पीछे दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी एमओजी लाइन की ओर भागे। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने हथियार निकालकर लोगों को डराया, जिसके कारण कोई उन्हें पकड़ नहीं सका। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उड़ाए 45 लाख: साइबर ठग अहमदाबाद से गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मल्हारगंज थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई। वारदात स्थल दो थाना क्षेत्रों की सीमा से सटा होने के कारण दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts