छिंदवाड़ा: पुलिस ने किया चेन स्नैचिंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी
DDC कॉलेज के गेट के आगे सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात बदमाशों ने युवक के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली थी। 27 सितम्बर की इस घटना में पुलिस ने भोपाल निवासी दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चेन बरामद करने के साथ रेंट पर ली गई कार भी जब्त की है।
Shyam Sahu
2 Oct 2026



























