Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्राचार्य लोकायुक्त के जाल में फंसास्कूल की शिकायत दबाने के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत,

निजी स्कूल संचालक से 10 हजार रुपए मांग रहा था संकुल प्राचार्य, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा।
स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत,
प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी (पीली शर्ट में)।

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बालक क्रमांक-1, संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक निजी स्कूल के खिलाफ दर्ज शिकायत का निराकरण करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

 

और पढ़ें: Monsoon 2026: मानसून की रफ्तार धीमी, तूफानी हवाओं से थमा, कई राज्यों में हीटवेव और कम बारिश का अनुमान

जानकारी के अनुसार, इदरिस नगर निवासी और द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संचालक रवि जायसवाल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके स्कूल के खिलाफ एक अभिभावक द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके निराकरण के लिए संकुल प्राचार्य राजकुमार चेलानी 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

 

और पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। शुक्रवार को आरोपी प्राचार्य ने शिकायतकर्ता को राशि लेकर स्कूल बुलाया था। पूर्व निर्धारित योजना के तहत लोकायुक्त की टीम मौके पर पहुंची और जैसे ही राजकुमार चेलानी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई का नेतृत्व टीआई प्रतिभा तोमर और हेड कांस्टेबल आशीष शुक्ला ने किया।

और पढ़ें: भोपाल: अवैध कफ सिरप फैक्ट्री पर STF का छापा, डेढ़ करोड़ का माल जब्त; 10 लोग हिरासत में

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें: दिल्ली HC से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को झटका : X अकाउंट बहाल करने से इनकार, कहा- पोस्ट में कंटेंट आपत्तिजनक

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts