PlayBreaking News

इंदौर पुलिस ने 1 करोड़ फूँक लगवाकर कमाए  .. पढ़े पूरी खबर

Follow on Google News
इंदौर पुलिस ने 1 करोड़ फूँक लगवाकर कमाए  .. पढ़े पूरी खबर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर –    शीर्षक देखकर आपको लग सकता है कि किसी थाने ने 1 करोड़ रुपए फूंक दिए, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है। शहर के तुकोगंज थाने की टीम ने महज़ कुछ महीनों में 1 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार के खाते में जमा करवाया है। यह रकम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर की गई कार्रवाई से जुटाई गई है। यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है बल्कि यह बताता है कि एक थाने ने सख्ती दिखाते हुए कानून का पालन करवाकर किस तरह से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    10 बजे से लेकर 1 बजे तक विभिन्न मुख्य चौराहों पर पुलिस की चेकिंग 

    शहर में रोजाना रात 10 बजे से लेकर 1 बजे तक विभिन्न मुख्य चौराहों पर पुलिस की चेकिंग चलती है। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को रोककर उनकी जांच की जाती है। नशे में ड्राइव करने वालों को पहले चेतावनी दी जाती है, फिर विधि अनुसार चालान बनाकर कार्रवाई की जाती है। इसी सख्ती के चलते तुकोगंज थाना अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों से 1 करोड़ रुपए का राजस्व शासन के खाते में जमा करा चुका है। यह रकम इंदौर के किसी भी थाने द्वारा अब तक जमा किए गए राजस्व में सबसे अधिक बताई जा रही है।

    थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, “थाने के क्षेत्र में दो प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव के चेकिंग पॉइंट लगाए जाते हैं। जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जाती है। कई बार तो जप्त वाहनों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि थाने में जगह कम पड़ जाती है। लेकिन नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए रोजाना कार्रवाई जारी रहती है।”

    वीकेंड पर बढ़ी सख्ती, कॉम्बिंग गश्त जारी-

    पिछले कुछ हफ्तों से पुलिस ने वीकेंड पर सघन गश्त अभियान तेज कर दिया है। रात के समय शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। बावजूद इसके, शहर में नशे में वाहन चलाने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। हर वीकेंड पर 300 से अधिक गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं, जिन पर चालान बनाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने रात के समय अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों और गुंडा तत्वों पर दबिश बढ़ाई है। अब तक सैकड़ों गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क हादसों को रोकने के लिए यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts