🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

"पत्नी छोड़कर चली गई" कहने पर भड़का नशेड़ी बेटा:मां को पीट-पीटकर मार डाला

दो दिन पहले हुई कोर्ट मैरिज, पत्नी को लेकर हुए विवाद में मां बनी बेटे के गुस्से का शिकार
Follow on Google News
मां को पीट-पीटकर मार डाला
थाने का फाइल फोंट व इंसेट में आरोपी आकाश

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर नई बस्ती में बुधवार दोपहर घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की बात सुनकर गुस्साए बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे आकाश पचौरे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

टीआई नीतू सिंह के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बस्ती में विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो 59 वर्षीय गीता बाई घर में मृत अवस्था में मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनके 35 वर्षीय बेटे आकाश पचौरे ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है।

'पत्नी चली गई' सुनते ही खोया आपा

पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश की पत्नी माया बच्चे के लिए दवा लेने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गीता बाई ने आकाश से कहा कि उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। यह सुनते ही आकाश आगबबूला हो गया और मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से गीता बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

दो दिन पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार आकाश और माया ने दो दिन पहले उज्जैन में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि शादी से पहले दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनके दो बेटे भी हैं, जिनमें एक की उम्र पांच वर्ष और दूसरे की दो वर्ष बताई जा रही है। माया पहले रोबोट चौराहे क्षेत्र में रहती थी। दोनों की मुलाकात माया के जीजा किशन के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

icon

Latest Posts