India U19 Squad :श्रीलंका दौरे के लिए U-19 टीम घोषित, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने गुरुवार (11 जून) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी। दोनों सीरीज के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीमों का चयन किया गया है।
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला मौका
वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। अन्वय को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
यशवर्धन चौहान होंगे कप्तान
वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों की कप्तानी यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है। वहीं लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। जबकि मल्टी-डे सीरीज के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को विकेटकीपर चुना गया है।
4 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा। सीरीज के तीनों वनडे मैच इसी मैदान पर होंगे।
इसके बाद होगी मल्टी-डे सीरीज
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गाले में और दूसरा मैच कोलंबो में आयोजित होगा।
वनडे सीरीज के लिए भारत अंडर-19 टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा और इशान सूद।
23वां FIFA वर्ल्ड कप आज से : 48 टीमों के बीच 104 मैच; पहली बार तीन देश कर रहे मेजबानी
मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत अंडर-19 टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट।
भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे: 4 जुलाई, हम्बनटोटा
दूसरा वनडे: 6 जुलाई, हम्बनटोटा
तीसरा वनडे: 9 जुलाई, हम्बनटोटा
भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 मल्टी-डे सीरीज का कार्यक्रम
पहला मैच: 13 से 16 जुलाई, गाले
दूसरा मैच: 20 से 23 जुलाई, कोलंबो











