Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : इंदौर में 3 दिनों से धरने पर बैठे नगर निगम के रिटायर कर्मचारी ने खाया सल्फास, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Follow on Google News
VIDEO : इंदौर में 3 दिनों से धरने पर बैठे नगर निगम के रिटायर कर्मचारी ने खाया सल्फास, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
इंदौर। तीन दिनों से इंदौर नगर निगम के बाहर बैठे अस्थाई कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। गुरुवार शाम को नगर निगम के एक अस्थाई कर्मचारी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। जहर खाने के बाद रिटायर कर्मचारी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि इन समस्याओं से अब निगम कर्मचारी त्रस्त हो चुके हैं। साथ ही कहा कि अपने वाल्मीकि समाज के लिए जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। घटना के तुरंत बाद कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।

अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे

नगर निगम के कर्मचारी बालकिशन करोसिया का कहना था कि नगर निगम द्वारा लगातार ठेके प्रथा पर जो अस्थाई कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जहां पर 3 दिनों से सभी वाल्मीकि समाज व अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का यह भी कहना था कि जिस प्रकार ठेके प्रथा में 10 हजार रुपए प्रति माह मिलना चाहिए था, वह भी निगम द्वारा नहीं मिल रहा है। गुरुवार शाम को चंदूलाल सिरसिया नामक एक नगर निगम के रिटायर कर्मचारी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। जहां पर चंदूलाल सिरसिया ने अपना वीडियो बनाकर यह भी कहा कि जिस प्रकार से वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ गलत हो रहा है, इसलिए वह अब जान दे रहे हैं। घटना के बाद तुरंत चंदूलाल सिरसिया को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1687096729785761793?s=20 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : तो हो जाता करोड़ों का साइबर फ्रॉड..! एकाउंट हैक कर निकालने वाले थे 42 करोड़ रूपए, समय रहते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ये भी पढ़ें- VIDEO : REEL बनाने की हदें भूल रहे लोग, इंदौर में निगम के कचरा वाहन में बैठकर रील बनाने का वीडियो आया सामने; ड्राइवर ने रील बनाने वालों के खिलाफ थाने में दे दिया आवेदन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts