Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : B.Com में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सहपाठी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Follow on Google News
इंदौर : B.Com में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सहपाठी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इंदौर। कॉलेज की पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी के सहपाठी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र से हुई थी। लेकिन, आरोपी छात्र द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता द्वारा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई। जहां पर उन्होंने थाने पर जाकर मामला दर्ज कराया है।

आरोपी को हिरासत में लिया

डीसीपी आर के सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा द्वारा थाने पर यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके साथ पढ़ने वाला वंश निवासी गुमास्ता नगर ने उसे शादी का झांसा दिया और लगभग 1 वर्षों तक छात्र के साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि जब छात्र बी.कॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी उस दौरान आरोपी वंश द्वारा उसे एक किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शारीरिक संबंध बनाएं। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया है। https://x.com/psamachar1/status/1708038254069506090?s=20 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में 5 बच्चे डूबे; 3 की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts