Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद; देखें VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। यहां दो दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद और दरगाह पर पेट्रोल बम फेंका गया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चार बदमाश बाइक पर आते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 2:00 बजे बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंका। शनिवार सुबह जब मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

दरगाह पर फेंकीं शराब की बोतलें

वहीं दूसरी घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में बनी एक दरगाह की बताई जा रही है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसी तरह का घटनाक्रम किया गया है। यहां कुछ बदमाश शराब की बोतल फेंकते हुए दिखाई दिए थे।  जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में जांच करते हुए अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1688085636144644097?s=20 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts