Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत से कुछ घंटे पहले पति ने परिजनों से कहा था- मैं इसकी हत्या कर दूंगा

Follow on Google News
इंदौर : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत से कुछ घंटे पहले पति ने परिजनों से कहा था-  मैं इसकी हत्या कर दूंगा
इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बेटा नहीं होने की वजह से भी उसे परेशान किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि, मृतका काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। लेकिन पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इसके साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि, पति भारत का शुक्रवार को फोन आया और उसने कहा कि मैं तुम्हारी बेटी को जान से मार दूंगा। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सास-ससुर सहित उसके ससुराल पक्ष के कई लोग काजल को लगातार परेशान कर रहे थे। शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे।

परिजनों का आरोप- गुंडागर्दी करता है भारत

मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि, भारत भंवरकुआं थाना क्षेत्र का बदमाश है और वह राजनीतिक संरक्षण के कारण काफी गुंडागर्दी करता है। परिवार को धमकाते हुए उसने रुपए भी मांगे थे। साथ ही बताया कि, काजल और भारत की 6 महीने की बेटी है। लेकिन बेटा नहीं होने की वजह से ससुराल पक्ष के लोग काजल को लगातार परेशान कर रहे थे। वहीं अब परिवार के आरोपों के आधार पर जिला प्रशासन के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

बलात्कार के आरोप में जा चुका है जेल

मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, वे दूध का व्यवसाय करते हैं और उन्होंने बड़ी धूमधाम से अपनी बेटी की शादी भारत से करवाई थी। शादी के वक्त ही भारत के परिवार वालों ने कह दिया था कि, 8 लाख का कर्जा है जो ससुराल पक्ष को ही दूर करना है। परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, भारत कुछ महीने पहले ही बलात्कार के मामले में जेल से बाहर आया है। जिसके बाद से वह लगातार काजल को परेशान कर रहा था। https://twitter.com/psamachar1/status/1687707996099371008?t=5ZDZlJwKTRPUjOkeX-o3HA&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts