Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शायद बड़ी गाड़ियों से छोटे नुकीले सरिये नहीं दिख रहे होंगे - साहब आपको , हम दिखा देते हैं !

Follow on Google News
शायद बड़ी गाड़ियों से छोटे नुकीले सरिये नहीं दिख रहे होंगे - साहब आपको , हम दिखा देते हैं !
इंदौर – गर्मी में लोगों को धूप से बचाने के लिए इंदौर की की संस्थाओं द्वारा शहर के की चौराहों पर शेड लगाए गये थे। अप्रैल माह में चली तेज आंधी के बाद नगर निगम द्वारा बीते दिनों शहर के कई चौराहों पर छांव के लिए शेड हटाने का काम शुरू किया गया था। निगम द्वारा चौराहे पर लगाए गए शेड तमाम मशक्कत के बाद हटाए गए। पिछले साल नगर निगम ने चौराहों पर गर्मी से बचने के लिए वाहन चालकों के लिए ग्रीन नेट लगाई थी, लेकिन तेज हवा, आंधी के कारण ग्रीन नेट उड़ गई थी, इसके बाद कुछ कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से चौराहों पर शेड लगवाने का काम शुरू किया था। [caption id="attachment_167220" align="aligncenter" width="1299"] फ़ोटो - लींटन चौराहे का[/caption] [caption id="attachment_167222" align="aligncenter" width="1128"] फ़ोटो - हाई कोर्ट चौराहे का[/caption] नगर निगम के अधिकारी और कहा जाए की इंदौर में रहने वाले नेता मंत्री सभी इन चौराहों से एक बार तो गुजरे होंगे लेकिनशायद बंद गाड़ी के कांच में से यह उन्हे नहीं दिखा होगा। कोई नहीं हम उन सभी की यह परेशानी को दूर कर देते है। शहर में हाई कोर्ट , लींनटन चौरहा और हुकिमचंद घंटा घर के सामने लगे हुए टीन शेड तो हट चुके हैं। लेकिन उनके हटने के बाद वो हादसों को खुले रूप से आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं। हाल यह है कि यदि कोई तेज स्पीड में दो पहिया या चार पहिया इन नुकीले सरियों के चपेट में या जाए तो हादसा होना निश्चित हैं। लेकनी अभी शायद किसी काध्यान इस और नहीं हैं। लिनटन चौराहे का तो एंगल इस तरह से बाहर निकला हैं कि किसी दो पहिया वाले को बुरी तरह से घायल कर सकता हैं। लेकिन अब तक शहर में इन से कोई हादसा नहीं हुआ हैं इसलिए प्रशासनका इस और ध्यान नहीं हैं।  
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts