Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद : खुलेआम घर के बाहर तलवार लहराते हुए आया नजर, रहवासियों को धमकाते हुए वीडियो आया सामने

Follow on Google News
इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद : खुलेआम घर के बाहर तलवार लहराते हुए आया नजर, रहवासियों को धमकाते हुए वीडियो आया सामने
इंदौर। शहर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ पुलिस इलाकों के लिस्टेड बदमाशों की सूची तैयार कर उन्हें घर से पकड़ रही है। उसके बावजूद सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक बदमाश खुलेआम हथियार लहराते हुए दिखाई दिया।

8 महीनों में 34 हत्याएं

8 महीने में लगभग 34 हत्याएं हो चुकी हैं। शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में गुरुवार (31 अगस्त) सुबह सदर बाजार थाना क्षेत्र के बदमाश का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस द्वारा बदमाश को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो में बदमाश नशे में धुत दिखाई दे रहा है और वह रहवासियों को हथियार का डर दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने की बात कही जा रही है।

जेल की सलाखों के पीछे भई जा चुका है बदमाश

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला आनंद पूरिया है, जिसपर इलाके में सैंकड़ों अपराध पंजीबद्ध हैं। कुछ समय पहले इलाके में हुए विवाद के बाद आरोपी जेल की सलाखों के पीछे चल गया था। लेकिन कुछ ही समय पहले वह जेल से छूटकर आया है। वहीं गुरुवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी द्वारा इलाके में तलवार लहराते हुए रवासियों को धमकाने की बात भी सामने आई। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts