Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में मेट्रो के डिवाइडर ने ली कारोबारी की जान! बाइक टकराते ही सड़क पर गिरे, इलाज के दौरान मौत

एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय हस्तशिल्प कारोबारी कमल वाघेला की मौत हो गई। उनकी बाइक मेट्रो निर्माण के लिए सड़क पर रखे अस्थायी कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर राहगीरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डिवाइडर पर संकेतक नहीं होने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इंदौर में मेट्रो के डिवाइडर ने ली कारोबारी की जान! बाइक टकराते ही सड़क पर गिरे, इलाज के दौरान मौत
Ai Generated

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय हस्तशिल्प कारोबारी कमल वाघेला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी बाइक मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क पर रखे गए अस्थायी कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला! धुआं निकलते ही कारोबारी ने कूदकर बचाई जान

घर से कुछ दूरी पहले हुआ हादसा

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। कमल पिता दुर्गाशंकर वाघेला, निवासी महावीर कृष्ण एवेन्यू, अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने के बाद उनके दोस्त अपने-अपने रास्ते चले गए, जबकि कमल कुछ दूरी आगे बढ़े ही थे कि उनकी बाइक अस्थायी कंक्रीट डिवाइडर से जा टकराई।हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। सड़क पर घायल पड़े कमल को राहगीरों ने देखा और तत्काल मदद करते हुए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कचरे के ढेर में चला गया सोने का मंगलसूत्र! निगम कर्मचारियों ने घंटों खोजकर महिला को लौटाया

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

कमल के परिजनों का आरोप है कि मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के लिए सड़क पर अस्थायी कंक्रीट डिवाइडर रखे गए थे, लेकिन वहां वाहन चालकों को सावधान करने के लिए स्पष्ट संकेतक या पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इसी वजह से बाइक डिवाइडर से टकराई और यह जानलेवा हादसा हो गया।परिजनों के मुताबिक कमल हस्तशिल्प सामग्री का कारोबार करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने 5 कारों के कांच फोड़े:राजस्थान पासिंग गाड़ियां को बनाया निशाना

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय सड़क पर डिवाइडर किस स्थिति में रखा था और वहां वाहन चालकों के लिए पर्याप्त संकेतक या चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर की मौत में नया मोड़: पार्षद के रिश्तेदार से लेकर कारोबारियों तक कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts