Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

महंगे शौक के लिए बाइक चोरी, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लसूडिया पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं गंभीर अपराध; पूछताछ में एक और बाइक चोरी कबूली
Follow on Google News
महंगे शौक के लिए बाइक चोरी, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
लाल घेरे में दोनों आरोपी

इंदौर। महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने वाले दो आदतन बदमाशों को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट और हीरो स्प्लेंडर बरामद की हैं। दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: निलंबन से नहीं चलेगा काम, भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति पर चले बुलडोजर : कांग्रेस

पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर 136 निवासी निखिल चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट घर के बाहर फुटपाथ पर लॉक करके खड़ी की थी। रात करीब 2:30 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: कर्ज चुकाने के लिए दोस्त ने दिया 'सेठ को लूटने' का आइडिया, पल्लेदार निकला मास्टरमाइंड

धक्का देकर बुलेट ले जा रहे थे, पुलिस ने दबोचा

शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र के जरिए चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक एक बुलेट को धक्का देकर स्कीम नंबर 136 की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और संदेह के आधार पर अमन सोनी निवासी स्कीम नंबर 51, संगम नगर और प्रथम सामंत निवासी सृष्टि पैलेस, छोटा बांगड़दा को पकड़ लिया। जांच में उनके पास मिली बुलेट चोरी की निकली।

ये भी पढ़ें: मल्हारगंज थाने में आखिरी बार फहरा तिरंगा: मेट्रो की राह में जल्द ढह जाएगी 76 साल पुरानी इमारत

पूछताछ में दूसरी बाइक चोरी का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक और वाहन चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि 4 अगस्त को प्रेस्टीज कॉलेज के पास से हीरो स्प्लेंडर एमपी-09-झेडएच-4729 चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यह बाइक भी बरामद कर ली। इस तरह पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी गए करीब 2.75 लाख रुपये कीमत के दो वाहन बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

एक पर 11, दूसरे पर भी कई गंभीर केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अमन सोनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी सहित 11 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी प्रथम सामंत के खिलाफ भी डकैती की योजना और लूट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

icon

Latest Posts