Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक:स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विशेष शाखा इंदौर में पदस्थ पटेल को विशिष्ट सेवा के लिए मिला राष्ट्रपति का पुलिस पदक; 2019 में भी सराहनीय सेवा पदक से हो चुके हैं सम्मानित, DGP डिस्क सहित कई सम्मान उनके नाम
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विशेष शाखा के निरीक्षक शिवकुमार को मिला सीएम ने दिया सम्मान

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा। विशेष शाखा इंदौर में पदस्थ निरीक्षक शिवकुमार पटेल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें महामहिम राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा। पुलिस सेवा में उनके लंबे कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। निरीक्षक शिवकुमार पटेल को राष्ट्रपति पदक मिलना इसलिए भी खास है, क्योंकि वर्ष 2019 में भी उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अब विशिष्ट सेवा के लिए दूसरी बार राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने से उनके पुलिस सेवाकाल की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें: 'भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं', डोभाल ने बताया कैसे तैयार हुआ ऑपरेशन सिंदूर

लंबे सेवाकाल में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं

निरीक्षक शिवकुमार पटेल ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। विशेष शाखा में कार्य करते हुए उन्होंने विभागीय दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और गोपनीयता के साथ निभाया। पुलिस विभाग में संवेदनशील सूचनाओं के संकलन, सुरक्षा से जुड़े मामलों और विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन में विशेष शाखा की भूमिका अहम होती है। पटेल के कार्य के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहा है। इसी के चलते उन्हें समय-समय पर विभागीय और राज्य स्तर के कई सम्मान प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका संग लूट, एक हफ्ते तक फरारी: अन्नपूर्णा के पास पिस्टल लेकर घूमता मिला जिलाबदर बदमाश

DGP डिस्क और उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका

राष्ट्रपति पदक के अलावा निरीक्षक शिवकुमार पटेल को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक की ओर से DGP डिस्क (DGCR) पदक और प्रशंसा-पत्र सहित अन्य कई पदकों एवं सम्मानों से भी उन्हें नवाजा गया है। इन सम्मानों के पीछे उनके सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्य और जिम्मेदारियों के प्रति उनका समर्पण प्रमुख रहा है। पुलिस विभाग में किसी अधिकारी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। ऐसे में एक ही अधिकारी को अलग-अलग अवसरों पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाना उनके सेवाकाल की विशिष्ट उपलब्धि मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Weather Update : दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP में भी आंधी-बारिश; जानें अपने शहर का हाल

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान से बढ़ा विभाग का गौरव

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जब मुख्यमंत्री ने निरीक्षक शिवकुमार पटेल को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया तो पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी उत्साह रहा। विशेष शाखा इंदौर के अधिकारी को दूसरी बार राष्ट्रपति पदक मिलने से विभाग की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts