Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-जिहादी ने मेरी जिंदगी खराब कर दी , पीड़िता ने कहा इस्लाम कबूल करने के लिए डरता धमकता था

Follow on Google News
इंदौर:-जिहादी ने मेरी जिंदगी खराब कर दी , पीड़िता ने कहा इस्लाम कबूल करने के लिए डरता धमकता था
इंदौर-  2 दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुंबई निवासी कव्वाल नौशाद अली को सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा पुलिस के हवाले किया था। मामले में उसके काले कारनामों को खुलासा जब हुआ जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पास नौशाद अली की पत्नी पहुंची और उसके बारे में बताया। इसके बाद नौशाद की पत्नी को लेकर, कार्यकर्ता पीड़ित के पास पहुंचे थे। इस दौरान नौशाद की पत्नी ने पीड़िता को कहा कि जिहादी नौशाद ने तो मेरी जिंदगी खराब कर दी है, बहन तुम तो मत करो। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंची और शिकायत में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके आंतरिक पलों के फोटो खींचकर बदनाम कर इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मारपीट करो जान से खत्म करने की धमकी देता था। जिस पर पुलिस ने पहले जहां नौशाद के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया था, वहीं अब मामले में पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूरा मामला घटना सदर बाजार के गणेश कॉलोनी इलाके का है। जहां जिहादी नौशाद के खिलाफ पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी कुछ समय पहले नौशाद खान से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने अमन उर्फ नौशाद ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं। जब शादी करने की बारी आई तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। जब उन्होंने उसका आधार कार्ड देख तो उन्हें पता चला कि आरोपी का पूरा नाम नौशाद अली खान है। जब उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम है तो इसी बात पर आरोपी ने मारपीट कर गालियां देकर कहा कि उसे इस्लाम कबूल करना पड़ेगा।नहीं तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान नौशाद ने उनके आंतरिक पलों के फोटो कर वायरल करने की धमकी देकर तकरीबन 5 लाख लिए थे। बदनामी के दर से उसने कुछ समय तक तो नौशाद के खिलाफ कोई भी आवाज नहीं उठाई। इसके बाद जब नौशाद की पत्नी ने उसके कारनामों का खुलासा किया तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढे _खंडवा:- आप भी कहेंगे इसे हैवान,शारीरिक संबंध बनाते समय पति करता था दरिंदगी की हदें पार
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts