Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज:40 मिनट में टिकट खत्म!

सुबह 6 बजे शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, ₹1,000 से ₹12,500 तक रही टिकटों की कीमत; भारी ट्रैफिक के बीच 40 मिनट में 90% टिकट बुक
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज:40 मिनट में टिकट खत्म!
Ai Generated

इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच के लिए टिकट बुकिंग आज सुबह 6 बजे शुरू हुई और महंगी दरों के बावजूद करीब 40 मिनट में 90 प्रतिशत टिकट बिक गए। टिकटों की कीमत ₹1,000 से लेकर ₹12,500 तक रखी गई थी।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में गणेश विसर्जन में बवाल प्रशिक्षु DSP से मारपीट,6 आरोपी गिरफ्तार

सुबह 6 बजे खुली विंडो, मोबाइल लेकर बैठ गए क्रिकेट प्रेमी

टिकट बुकिंग शुरू होने का इंतजार क्रिकेट प्रेमी सुबह से ही कर रहे थे। कई युवा तय समय से पहले ही उठकर मोबाइल लेकर ऑनलाइन बुकिंग के लिए बैठ गए। जैसे ही सुबह 6 बजे District by Zomato पर टिकट बुकिंग की विंडो खुली, बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ टिकट खरीदने की कोशिश शुरू कर दी।हालांकि, भारी ट्रैफिक और सर्वर पर दबाव के कारण कई लोगों को लंबी क्यू का सामना करना पड़ा। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में आगे नहीं पहुंच पाने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को निराश भी होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: गणपति बप्पा की विदाई के लिए इंदौर तैयार:दो दिन का विसर्जन और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से होगा विसर्जन

महंगी टिकट पर भी नहीं थमा क्रिकेट प्रेम

इस बार पिछले मुकाबलों की तुलना में टिकटों की कीमत ज्यादा रही। टिकट पर 18 प्रतिशत GST के साथ बुकिंग फीस भी अलग से लगी। ऐसे में ₹1,000 कीमत वाला टिकट लोगों को करीब ₹1,200 तक पड़ा। इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ।होलकर स्टेडियम की क्षमता करीब 25 हजार दर्शकों की है, जबकि सामान्य श्रेणी में लगभग 16 से 17 हजार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं।

ये भी पढ़ें: मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बारिश का जोर, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! सतना में स्कूल बंद

स्टूडेंट टिकट भी डेढ़ मिनट में हुए थे बुक

इससे पहले 22 सितंबर को स्टूडेंट कंसेशन वाले टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी। क्रिकेट प्रेमियों में इस कदर उत्साह था कि ये टिकट करीब डेढ़ मिनट में ही बुक हो गए थे।

ये भी पढ़ें: मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बारिश का जोर, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! सतना में स्कूल बंद

टिकट मिलते ही सोशल मीडिया पर कालाबाजारी के ऑफर

ऑनलाइन टिकट बुकिंग पूरी होते ही सोशल मीडिया पर टिकटों की कालाबाजारी के मैसेज भी सामने आने लगे। कुछ लोगों ने टिकट बुक होने के स्क्रीनशॉट और पोस्ट डालकर मैच के टिकट उपलब्ध होने का दावा करना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट में लोगों से संपर्क करने की अपील की जा रही है। ऐसे में साइबर पुलिस ने क्रिकेट प्रशंसकों को सावधान रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में RAF का Hawk T2 जेट क्रैश, दोनों पायलटों ने कूदकर बचाई जान, आईं चोटें

साइबर ठगी से बचने की चेतावनी

पुलिस ने प्रशंसकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया या किसी अनधिकृत माध्यम से टिकट खरीदने के चक्कर में न पड़ें। फर्जी लिंक भेजकर भुगतान कराने या नकली टिकट देने के नाम पर साइबर ठगी की जा सकती है। टिकट खरीदने के लिए केवल अधिकृत माध्यम का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: आज फिर मौसम का पलटवार, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; 85 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

साइट क्रैश नहीं हुई, लेकिन लंबी क्यू ने बढ़ाई परेशानी

इस बार टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति सामने नहीं आई, लेकिन एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के टिकट बुक करने के कारण ऑनलाइन क्यू काफी लंबी रही। कई प्रशंसक टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले ही बाहर हो गए। इसके बावजूद करीब 40 मिनट में 90 प्रतिशत टिकट बिकने से इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह साफ नजर आया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts