Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बारिश का जोर, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! सतना में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 13 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। सतना में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 25 और 26 सितंबर को आठवीं तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बारिश का जोर, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! सतना में स्कूल बंद
जिलों में तेज बारिश का खतरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी से जुड़े मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को 13 जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सतना में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद किए गए हैं।

13 जिलों में तेज बारिश का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान काफी ज्यादा पानी गिरने की संभावना है।

16 जिलों में भी अलर्ट

भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है।

21 साल का इंतजार खत्म! MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘सुगम परिवहन सेवा’

सतना में दो दिन स्कूल बंद

सतना में बारिश के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने 25 और 26 सितंबर को नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की है। यह आदेश सरकारी, निजी, केंद्रीय, नवोदय और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।

26 सितंबर तक बारिश का जोर

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 और 26 सितंबर को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की बात कही गई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

जबलपुर में बेकाबू कार होटल में घुसी, वकील की मौत; 3 लोग घायल

मानसून की विदाई से पहले आखिरी दौर

मध्य प्रदेश में मानसून का सामान्य समय सितंबर के अंत तक माना जाता है। ऐसे में विदाई से पहले सक्रिय हुआ यह मौसम सिस्टम प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ला रहा है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और कमजोर ढलानों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts