गणपति बप्पा की विदाई के लिए इंदौर तैयार:दो दिन का विसर्जन और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से होगा विसर्जन

इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहरभर से आने वाली गणेश प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी स्थित विसर्जन कुंड में पहुंचाया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिमाओं के आने की संभावना को देखते हुए इस बार निगम ने छह हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। इनकी मरम्मत और तकनीकी जांच का काम भी कराया जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान मशीनों में किसी तरह की परेशानी न आए।निगम की तैयारी प्रतिमाओं के परिवहन से लेकर विसर्जन स्थल की सफाई तक की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और प्रतिमाओं का विसर्जन व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जा सके।
ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा में ‘ठाकुर च राजा’ का भव्य विसर्जन चल समारोह 25 सितंबर को, दिल्ली का अक्की अघोरी मंडल देगा प्रस्तुति
दो प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ था प्रयोग, अब छह तैयार
नगर निगम के वर्कशॉप विभाग ने शुरुआत में दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैयार किए थे। इनके जरिए प्रतिमाओं के विसर्जन में सुविधा मिलने के बाद चार और प्लेटफॉर्म तैयार किए गए। अब जवाहर टेकरी पर कुल छह हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से प्रतिमाओं को विसर्जन कुंड में उतारा जाएगा।हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से बड़ी और भारी प्रतिमाओं को आसानी से कुंड तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे विसर्जन की प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम होगा।
ये भी पढ़ें: मैहर दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार; 2 मासूम बच्चियों समेत 5 घायल
विसर्जन से पहले मशीनों की होगी जांच
विसर्जन के दौरान किसी प्लेटफॉर्म में तकनीकी खराबी न आए, इसके लिए निगम ने पहले से ही जांच और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। सभी छह प्लेटफॉर्म को विसर्जन से पहले पूरी तरह तैयार रखने की योजना है।वर्कशॉप विभाग मशीनों की मरम्मत के साथ उनके संचालन की भी जांच करेगा, ताकि मौके पर किसी तरह की तकनीकी अड़चन न आए।
ये भी पढ़ें: आज फिर मौसम का पलटवार, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; 85 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
प्रतिमाओं के लिए अलग डम्परों की व्यवस्था
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी तक पहुंचाने के लिए डम्परों की व्यवस्था की जा रही है। इन वाहनों की सफाई और धुलाई भी कराई जा रही है।निगम के अनुसार, प्रतिमाओं के परिवहन के लिए ऐसे डम्परों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो नियमित कचरा परिवहन के काम में नहीं लगाए जाते हैं। इससे प्रतिमाओं के परिवहन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: मानव तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो राज्यों में 10 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 3 आरोपियों से 1.40 करोड़ जब्त
जवाहर टेकरी पर सफाई और व्यवस्था पर जोर
विसर्जन से पहले जवाहर टेकरी और उसके आसपास सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में गणेश प्रतिमाओं को एकत्र करने के लिए पंडाल बनाए जाने की तैयारी भी की जा रही है। निगम इसके लिए संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा कर रहा है।
ये भी पढ़ें: भोपाल को मिलेंगी 106 सुगम बसें, शहर और दूसरे शहरों का सफर होगा आसान
दो दिन तक चलेगा विसर्जन का सिलसिला
अनंत चतुर्दशी पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं जवाहर टेकरी पहुंचेंगी। प्रतिमाओं की संख्या अधिक होने के कारण विसर्जन की प्रक्रिया दो दिनों तक चलने की तैयारी है।


















